NM Verified: Bargi Dam हादसे की वायरल तस्वीर निकली फर्जी, AI से बनाई गई फोटो का सच सामने

Jabalpur: Bargi Dam में हुए नाव हादसे के बाद सोशल मीडिया पर एक दिल दहला देने वाली तस्वीर तेजी से वायरल हुई। इस तस्वीर में एक मां को अपने बच्चे को पकड़कर पानी में तैरते हुए दिखाया गया, जिसे इस हादसे की असली तस्वीर बताया जा रहा था।
NM VERIFIED: जांच में यह दावा पूरी तरह गलत पाया गया। यह तस्वीर असली नहीं, बल्कि AI से बनाई गई है।
कैसे हुई जांच?
NewsMobile की टीम ने इस वायरल तस्वीर की सच्चाई जानने के लिए Google पर कीवर्ड सर्च किया, लेकिन यह तस्वीर किसी भी भरोसेमंद मीडिया रिपोर्ट में नहीं मिली। अगर यह असली होती, तो बड़े समाचार संस्थान इसे जरूर प्रकाशित करते।
तस्वीर में दिखीं कई गड़बड़ियां
गहराई से देखने पर तस्वीर में कई असामान्य चीजें नजर आईं—महिला की चूड़ियों की बनावट, शरीर की स्थिति और पानी की अस्वाभाविक साफ़ बनावट। ये संकेत बताते हैं कि तस्वीर में डिजिटल छेड़छाड़ या AI का इस्तेमाल हुआ है।
असली तस्वीर से प्रेरित फर्जी इमेज
जांच के दौरान Hindustan Times की 1 मई की एक रिपोर्ट मिली, जिसमें इस हादसे की असली तस्वीर प्रकाशित की गई थी। वायरल हो रही तस्वीर उसी असली फोटो से प्रेरित या उसमें बदलाव करके बनाई गई लगती है।
AI टूल से भी हुई पुष्टि
वायरल तस्वीर को Hive Moderation के AI detection टूल से जांचा गया, जिसमें यह साफ हो गया कि यह इमेज कृत्रिम रूप से बनाई गई है।
Narmada River पर हुए Bargi Dam हादसे से जुड़ी वायरल तस्वीर असली नहीं है। यह AI से तैयार की गई फर्जी तस्वीर है, जिसे असली घटना से जोड़कर गलत तरीके से फैलाया जा रहा है।





