भारत

चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, IndiGo फ्लाइट में धुआं उठने से मची अफरा-तफरी

चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब इंडिगो की फ्लाइट में एक यात्री के बैग से धुआं निकलने लगा। शुरुआती जानकारी के मुताबिक बैग में रखा पावर बैंक गर्म होकर आग पकड़ने की वजह बना। यह घटना इंडिगो की फ्लाइट 6E 108 में हुई, जो हैदराबाद से चंडीगढ़ पहुंची थी। एयरलाइन के अनुसार, विमान लैंडिंग के बाद एयरपोर्ट पर खड़ा था, तभी एक यात्री के निजी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण में आग लगने की सूचना मिली।

सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विमान में मौजूद सभी यात्रियों को तुरंत बाहर निकाला गया। इंडिगो ने बयान जारी कर कहा कि सभी यात्रियों को सुरक्षित टर्मिनल तक पहुंचा दिया गया है और उनकी देखभाल की जा रही है।

घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित अधिकारियों को सूचित किया गया। फिलहाल विमान को जांच के लिए भेज दिया गया है और पूरी जांच के बाद ही उसे दोबारा ऑपरेशन के लिए मंजूरी दी जाएगी। इस घटना में किसी यात्री के घायल होने की खबर नहीं है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button