मनोरंजन

सलमान खान की नई फिल्म का ऐलान—ईद 2027 पर होगी रिलीज

सलमान खान ने अपनी नई फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने पुष्टि की है कि निर्देशक वामशी पेडिपल्ली के साथ उनकी फिल्म ईद 2027 पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस खबर के बाद फैंस में काफी उत्साह देखा जा रहा है। इस फिल्म में नयनतारा भी नजर आएंगी। फिलहाल इस प्रोजेक्ट को #SVC63 नाम से जाना जा रहा है और इसकी शूटिंग शुरू हो चुकी है।

सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म के सेट से एक वीडियो शेयर किया और फैंस से थोड़ा इंतजार करने की अपील की। उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा कि “थोड़ा सब्र रखो, सही समय पर बाकी जानकारी भी दी जाएगी।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

इससे पहले सलमान ने सोशल मीडिया पर इस प्रोजेक्ट की घोषणा करते हुए निर्देशक वामशी पेडिपल्ली और निर्माता दिल राजू के साथ काम करने की जानकारी दी थी। वहीं, वामशी पेडिपल्ली ने भी सलमान के साथ काम करने को सम्मान की बात बताया है। बताया जा रहा है कि यह फिल्म सलमान खान की बड़ी फिल्मों में से एक होगी, जिसे खास तौर पर ईद 2027 के मौके पर रिलीज करने की योजना बनाई गई है।

इसके अलावा सलमान खान एक और फिल्म “Maatrubhumi: May War Rest in Peace” की तैयारी में भी हैं, जिसमें चित्रांगदा सिंह अहम भूमिका में नजर आएंगी। फिलहाल सलमान खान के पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं, जिनकी वजह से फैंस के बीच उनकी फिल्मों को लेकर उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है।

Show More
Back to top button