डोनाल्ड ट्रम्प का ईरान पर सीजफायर उल्लंघन का आरोप, इस्लामाबाद वार्ता से पहले बढ़ा तनाव

वॉशिंगटन डीसी: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मंगलवार को ईरान पर युद्धविराम (सीजफायर) तोड़ने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि ईरान ने कई बार समझौते का उल्लंघन किया है, जिससे हालात फिर से तनावपूर्ण हो गए हैं।
ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए कहा कि ईरान बार-बार सीजफायर तोड़ रहा है। यह बयान ऐसे समय आया है जब पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में शांति वार्ता होने वाली है और सीजफायर की समय सीमा भी करीब है।
BREAKING: President Trump accuses Iran of violating the ceasefire agreement “numerous times” as a U.S. delegation travels to Pakistan for another round of negotiations with the Iranians. pic.twitter.com/BnVJjfr3Jx
— Fox News (@FoxNews) April 21, 2026
रिपोर्ट के अनुसार, इन बातचीत में अमेरिका और ईरान के प्रतिनिधि शामिल हो सकते हैं। अमेरिका की ओर से उपराष्ट्रपति JD Vance और ईरान की ओर से संसद के स्पीकर मोहम्मद बाक़िर ग़ालिबफ़ के इस्लामाबाद पहुंचने की उम्मीद है। हालांकि, ईरान ने अभी तक आधिकारिक तौर पर अपनी भागीदारी की पुष्टि नहीं की है।
ट्रंप के बयानों में विरोधाभास भी देखने को मिला। एक तरफ उन्होंने कहा कि उन्हें समझौते की जल्दी नहीं है, वहीं दूसरी ओर चेतावनी दी कि अगर समझौता नहीं हुआ तो हालात और बिगड़ सकते हैं।
इस बीच, ईरान के मुख्य वार्ताकार ने दबाव में बातचीत करने से इनकार कर दिया है और कहा है कि उनके पास अब भी मजबूत विकल्प मौजूद हैं। बुधवार को सीजफायर खत्म होने वाला है, ऐसे में यह देखना अहम होगा कि बातचीत सफल होती है या नहीं।





