विदेश

सीजफायर डेडलाइन से पहले ट्रंप का बड़ा बयान, ईरान से महिलाओं की रिहाई की मांग

वॉशिंगटन डीसी: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मंगलवार को ईरान के नेताओं से अपील की कि वे उन आठ महिलाओं को रिहा करें, जिन्हें कथित तौर पर फांसी का सामना करना पड़ रहा है। ट्रंप ने कहा कि ऐसा कदम दोनों देशों के बीच होने वाली अहम बातचीत से पहले भरोसा बढ़ाने वाला हो सकता है।

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर यह बात साझा की। उन्होंने सोशल मीडिया एक्टिविस्ट एयाल याकोबी के एक दावे का जिक्र किया, जिसमें कहा गया था कि ईरान में आठ महिलाओं को जल्द फांसी दी जा सकती है। इसके साथ कुछ तस्वीरें भी शेयर की गई थीं।

ईरान के नेताओं को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा कि उनकी टीम जल्द ही बातचीत करने वाली है और ऐसे में इन महिलाओं को रिहा करना एक अच्छा कदम होगा। उन्होंने अपील की कि इन महिलाओं को कोई नुकसान न पहुंचाया जाए।

यह अपील ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत की तैयारी चल रही है। अमेरिका की ओर से उपराष्ट्रपति जेडी वैंस के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल इस्लामाबाद में ईरानी अधिकारियों से बातचीत कर सकता है।

इससे पहले दोनों देशों के बीच दो हफ्ते का सीजफायर लागू किया गया था, जो बुधवार को खत्म होने वाला है। ऐसे में शांति वार्ता को लेकर स्थिति काफी अहम बनी हुई है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button