West Asia में राहत के संकेत? Trump बोले Iran-US तनाव खत्म होने के करीब

Iran-US के बीच जारी तनाव पर बड़ा संकेत देते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि मौजूदा टकराव अब “लगभग खत्म होने के करीब” है, जबकि बातचीत अभी भी किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंची है।
ट्रंप का बड़ा दावा: “Very Close To Over”
फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि हालात तेजी से सामान्य हो सकते हैं। उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि यह लगभग खत्म होने के करीब है… मैं इसे बहुत करीब मानता हूं।”
अमेरिका की बढ़त पर जोर
ट्रंप ने यह भी कहा कि अमेरिका की स्थिति मजबूत है और अगर इस समय वह पीछे हटता है, तो ईरान को संभलने में लंबा समय लग सकता है। उनके मुताबिक, “अगर हम अभी हट जाएं, तो उन्हें अपने देश को फिर से बनाने में 20 साल लग सकते हैं।”
“Deal के लिए तैयार है Iran”
ट्रंप ने दावा किया कि ईरान समझौते के लिए तैयार है। उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि वे बहुत बुरी तरह समझौता करना चाहते हैं।”
Talks फिर शुरू होने के संकेत
रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों देशों के बीच बातचीत का दूसरा दौर जल्द हो सकता है। पहला दौर इस्लामाबाद में हुआ था, लेकिन कोई ठोस नतीजा नहीं निकला।
JD Vance कर सकते हैं अगुवाई
अगर बातचीत आगे बढ़ती है, तो JD Vance अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर सकते हैं। इस बार भी बातचीत के लिए इस्लामाबाद को ही संभावित स्थल माना जा रहा है।
बैकचैनल डिप्लोमेसी जारी
ट्रंप के विशेष दूत Steve Witkoff और वरिष्ठ सलाहकार Jared Kushner इस प्रक्रिया में सक्रिय हैं। सूत्रों के अनुसार, ये अधिकारी ईरानी प्रतिनिधियों के साथ लगातार संपर्क में हैं और कूटनीतिक रास्ता तलाशने की कोशिश कर रहे हैं।
अभी भी अनिश्चितता बरकरार
हालांकि बातचीत फिर शुरू होने के संकेत हैं, लेकिन अमेरिकी अधिकारियों ने साफ किया है कि अभी तक किसी नई बैठक का कार्यक्रम तय नहीं हुआ है। पूरी प्रक्रिया अभी शुरुआती चरण में है।





