
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बीच हाल ही में फोन पर बातचीत हुई। यह बातचीत उस समय हुई जब अमेरिका और ईरान के बीच सीज़फायर (संघर्ष विराम) की घोषणा हुई है। करीब 40 मिनट तक चली इस बातचीत में दोनों नेताओं ने मिडिल ईस्ट के हालात और भारत-अमेरिका के आपसी सहयोग पर चर्चा की। साथ ही, दोनों ने हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य को खुला और सुरक्षित बनाए रखने की जरूरत पर भी जोर दिया।
Received a call from my friend President Donald Trump. We reviewed the substantial progress achieved in our bilateral cooperation in various sectors. We are committed to further strengthening our Comprehensive Global Strategic Partnership in all areas. We also discussed the…
— Narendra Modi (@narendramodi) April 14, 2026
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग लगातार मजबूत हो रहा है और इसे आगे भी बढ़ाने के लिए दोनों पक्ष प्रतिबद्ध हैं। बातचीत के दौरान ट्रंप ने मिडिल ईस्ट की ताजा स्थिति के बारे में जानकारी साझा की, वहीं दोनों देशों के बीच चल रहे अहम मुद्दों पर भी चर्चा हुई।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, बातचीत के अंत में प्रधानमंत्री मोदी ने ट्रंप से कहा कि “भारत के लोग आपको पसंद करते हैं।” यह बातचीत ऐसे समय में हुई है जब मिडिल ईस्ट में तनाव के बाद हालात धीरे-धीरे सामान्य होने की कोशिश हो रही है और वैश्विक स्तर पर शांति बनाए रखने पर जोर दिया जा रहा है।





