Google Pixel: नए अपडेट के बाद ‘Bootloop’ का शिकार हो रहे हैं पिक्सेल फोन, जानें Google का जवाब

अगर आप गूगल पिक्सेल (Google Pixel) यूजर हैं, तो आपको थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। हाल ही में जारी हुए मार्च 2026 अपडेट के बाद, दुनिया भर के कई पिक्सेल यूजर्स ने अपने फोन में गंभीर समस्याओं की शिकायत की है। सबसे बड़ी समस्या फोन का ‘बूटलूप’ (Bootloop) में फंस जाना है, जहाँ फोन ‘G’ लोगो पर ही रुक जाता है और आगे नहीं बढ़ता।
किन मॉडल्स पर पड़ रहा है असर?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह बग किसी एक मॉडल तक सीमित नहीं है। इसकी चपेट में Pixel 10, Pixel 10 Pro XL, Pixel 8 Pro, Pixel 7a और Pixel 7 Pro जैसे लेटेस्ट मॉडल्स आ रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि अपडेट के बाद उनका डिवाइस पूरी तरह से अनुपयोगी (Unusable) हो गया है। कुछ मामलों में फोन बिल्कुल चालू नहीं हो रहे हैं, तो कुछ को बार-बार रिकवरी मोड (Recovery Mode) के एरर मिल रहे हैं।
Google ने क्या कहा?
Google ने आधिकारिक तौर पर इस समस्या को स्वीकार कर लिया है। कंपनी ने अपने ‘इशू ट्रैकर’ पर जानकारी दी है कि उनकी इंजीनियरिंग टीम इस बग की जांच कर रही है और जल्द ही फिक्स जारी किया जाएगा। गूगल ने प्रभावित यूजर्स को सलाह दी है कि वे सहायता के लिए पिक्सेल सपोर्ट से संपर्क करें।
अगर आपका फोन अटक गया है, तो क्या करें?
रेडिट (Reddit) पर कुछ यूजर्स ने एक अस्थायी समाधान (Jugaad) साझा किया है जो शायद आपके काम आ जाए:
1. अपने फोन को चार्जर से कनेक्ट करें और 30-40 मिनट के लिए छोड़ दें।
2. पावर बटन को दबाकर फोन चालू करने की कोशिश करें।
3. जैसे ही ‘Google’ लोगो दिखाई दे, Volume Up और Volume Down दोनों बटन को एक साथ दबाकर रखें।
4. यदि प्रक्रिया सफल रही, तो आपका फोन ‘Safe Mode’ में बूट हो जाएगा।





