ताज़ा खबरेंभारत

मध्य प्रदेश और यूपी में 14 प्रवासी मजदूरो की सड़क हादसे में मौत

मध्यप्रदेश के गुना में गुरुवार सुबह एक तेज रफ्तार बस के एक ट्रक में टक्कर मारने से आठ मजूदरों की मौत हो गई और 54 से अधिक घायल हो गए। आठ मजदूर और सभी घायल हुए लोग ट्रक में सवार थे.

पुलिस ने कहा कि सुबह करीब 3 बजे हुई इस घटना में करीब 55-60 मजदूरों को भी चोटें आईं। उन्होंने कहा कि ज्यादातर मजदूर उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के हैं।

इससे पहले एक और हादसा हुआ है. उत्तर प्रदेश के मुज़फ्फ़रनगर में पैदल जा रहे 6 प्रवासी मजदूरों को यूपी रोडवेज की बस से कुचल दिया. यह हादसा बुधवार रात 11 बजे का है. पुलिस ने बताया कि बस खाली थी और उसका ड्राइवर फरार है.

ALSO READ: COVID-19 LIVE | भारत में अब 78,000 के पार हुए कोरोना के मामले, पिछले 24 घंटे में 3,722 नए केस

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रवासी श्रमिकों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया।

वही यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि और प्रत्येक घायल को 50-50 हजार रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की। श्रमिकों के शवों को बिहार भेजने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। सहारनपुर मंडल आयुक्त को जांच के बाद रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है.

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

प्रशांत टम्टा

प्रशांत पिछले 3 साल से न्यूज़मोबाइल से जुड़े हैं। उन्होंने IIMC से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया हैं. इन्हे राजनीति, राष्ट्रीय और शासन से जुड़ी ख़बरों में रुचि हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button