इश्क या मौत? UP के खेत में मिले दो शव, अफेयर एंगल से खुल रहा राज

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के जालौन जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवक और एक शादीशुदा महिला के शव खेत में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस शुरुआती जांच में इसे प्रेम संबंध से जुड़ा मामला मान रही है और आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है।
इश्क या मौत? UP के खेत में मिले दो शव, अफेयर एंगल से खुल रहा राज
पुलिस के अनुसार, दोनों शव जालौन के कालपी थाना क्षेत्र के लोहार गांव के पास एक खेत में पाए गए। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
मृतकों की पहचान 35 वर्षीय प्रमोद और 36 वर्षीय पूनम के रूप में हुई है। दोनों हरियाणा के गुरुग्राम जिले के मानेसर इलाके के रहने वाले बताए जा रहे हैं। प्रमोद पेशे से टैक्सी ड्राइवर था और अक्सर महिला के घर आता-जाता था।
पुलिस जांच में सामने आया है कि महिला के पति ने 27 मार्च को मानेसर थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद से दोनों की तलाश जारी थी।
घटनास्थल से पुलिस को सल्फास की गोलियों का खाली डिब्बा और पाउडर का पैकेट बरामद हुआ है, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि दोनों ने जहर खाकर आत्महत्या की है।
जालौन के पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम संबंध से जुड़ा प्रतीत होता है। हालांकि, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की जा रही है।





