Strait of Hormuz से निकला ‘Green Asha’, अब सिर्फ एक भारतीय LPG जहाज बाकी

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच Green Asha ने सफलतापूर्वक Strait of Hormuz को पार कर लिया है। इसके बाद अब इस क्षेत्र में सिर्फ एक भारतीय LPG जहाज Jag Vikram ही बचा है, जो फिलहाल Indian Navy के निर्देशों का इंतजार कर रहा है।
लगातार सुरक्षित निकाले जा रहे जहाज
इससे पहले Green Sanvi भी 3 अप्रैल को इस अहम समुद्री मार्ग को पार कर चुका है। यह जहाज करीब 46,655 मीट्रिक टन LPG लेकर भारत आ रहा है और 7 अप्रैल तक गुजरात के दहेज पहुंचने की संभावना है।
अन्य जहाजों की स्थिति
रिपोर्ट के मुताबिक, BW TYR मुंबई में कार्गो उतार रहा है, जबकि BW ELM को चेन्नई के एन्नोर पोर्ट की ओर डायवर्ट किया गया है। वहीं, Jag Vasant और Pine Gas पहले ही भारत पहुंचकर एलपीजी की डिलीवरी कर चुके हैं।
कितने भारतीय जहाज मौजूद
शिपिंग मंत्रालय के अनुसार, इस समय फारस की खाड़ी में 16 भारतीय जहाज मौजूद हैं, जबकि ओमान की खाड़ी में 4 जहाज हैं। इसके अलावा एक जहाज अदन की खाड़ी और दो लाल सागर में तैनात हैं।
समुद्री कर्मियों की स्थिति
खाड़ी क्षेत्र में करीब 20,000 भारतीय नाविक मौजूद हैं। इनमें से 528 भारतीय झंडे वाले जहाजों पर हैं। अब तक 1,479 नाविकों को सुरक्षित निकाला जा चुका है।
रणनीतिक रूप से अहम है होर्मुज़
Strait of Hormuz दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों में से एक है, जहां से बड़ी मात्रा में तेल और गैस की सप्लाई होती है। इस क्षेत्र में किसी भी तरह का तनाव वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति को प्रभावित कर सकता है।





