IPL 2026: स्लो ओवर रेट पड़ा भारी, पंजाब कप्तान अय्यर पर ₹24 लाख का जुर्माना

IPL 2026: Punjab Kings के कप्तान Shreyas Iyer पर इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में स्लो ओवर रेट बनाए रखने के लिए ₹24 लाख का जुर्माना लगाया गया है। यह कार्रवाई Indian Premier League के नियमों के तहत की गई।
दूसरी गलती पर बढ़ा जुर्माना
यह इस सीजन में पंजाब किंग्स की दूसरी गलती थी, जो IPL के कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.22 के तहत आती है। इस नियम के मुताबिक, न्यूनतम ओवर रेट बनाए रखना जरूरी होता है, और दूसरी बार उल्लंघन होने पर कप्तान पर भारी जुर्माना लगाया जाता है।
टीम के बाकी खिलाड़ियों पर भी कार्रवाई
आधिकारिक बयान के अनुसार, प्लेइंग इलेवन के बाकी खिलाड़ियों और इम्पैक्ट प्लेयर पर भी जुर्माना लगाया गया है। उन्हें ₹6 लाख या उनकी मैच फीस का 25 प्रतिशत (जो भी कम हो) देना होगा।
मैच में PBKS की शानदार जीत
हालांकि जुर्माने के बावजूद पंजाब किंग्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Chennai Super Kings के खिलाफ 5 विकेट से जीत दर्ज की। 210 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम ने 18.4 ओवर में मुकाबला अपने नाम कर लिया। श्रेेयस अय्यर ने कप्तानी जिम्मेदारी निभाते हुए अर्धशतक लगाया, जबकि कूपर कॉनॉली और प्रियंश आर्य ने भी अहम योगदान दिया।
CSK की मजबूत शुरुआत बेकार
पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने 209/5 का बड़ा स्कोर खड़ा किया। Ayush Mhatre ने 73 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि शिवम दुबे और सरफराज खान ने भी योगदान दिया।इस जीत के साथ पंजाब किंग्स ने सीजन में लगातार दूसरी जीत दर्ज की, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स को दूसरी हार का सामना करना पड़ा।





