मनोरंजन
छत्रपति शिवाजी महाराज की कहानी बड़े पर्दे पर, ‘राजा शिवाजी’ का टीज़र आउट


बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘राजा शिवाजी’ का पहला लुक टीज़र अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज कर दिया गया है। इससे पहले इसे फिल्म ‘Dhurandhar: The Revenge’ के साथ थिएटर में दिखाया गया था, जहां दर्शकों ने इसे खूब पसंद किया और सोशल मीडिया पर इसकी काफी चर्चा रही।
यह फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन और उनके साहसिक सफर को बड़े स्तर पर दिखाने की कोशिश है। फिल्म में रितेश देशमुख मुख्य भूमिका में नजर आएंगे और उन्होंने ही इसका निर्देशन भी किया है। कहानी स्वराज की स्थापना, साहस और दृढ़ संकल्प पर आधारित है। फिल्म में कई बड़े कलाकार भी शामिल हैं, जिनमें संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन, बोमन ईरानी और जेनेलिया देशमुख जैसे नाम शामिल हैं।
फिल्म को बड़े स्तर पर तैयार किया गया है, जिसमें जबरदस्त एक्शन, शानदार विजुअल्स और मजबूत कहानी देखने को मिलेगी। इसका म्यूजिक मशहूर जोड़ी अजय-अतुल ने दिया है और सिनेमैटोग्राफी संतोष सिवन ने की है। ‘राजा शिवाजी’ 1 मई 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में मराठी, हिंदी और तेलुगु भाषाओं में रिलीज होगी।