Israel vs Iran: इज़राइल का बड़ा हमला, तेहरान में धमाकों से मचा हड़कंप

इजरायल और ईरान के बीच तनाव अचानक चरम पर पहुंच गया है. इजरायल ने ईरान में बड़ा हमला कर दिया है. ईरान की राजधानी तेहरान में शनिवार को जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दी, जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. तेहरान समेत ईरान के कई शहरों में कई जगह धमाके सुने गए हैं. इजरायल के रक्षा मंत्री इजराइल कैट्ज ने देशभर में तत्काल राष्ट्रीय आपातकाल घोषित कर दिया है. यह घोषणा उस समय की गई जब इजरायल ने ईरान के खिलाफ प्रीएम्प्टिव स्ट्राइक शुरू होने की पुष्टि की है.
इज़राइल डिफेंस फोर्सेज़ ने ट्वीट किया, “पिछले कुछ मिनटों में, पूरे इज़राइल में सायरन बजाए गए, और सेलुलर डिवाइस को सीधे सुरक्षित जगहों के पास रहने का एडवांस इंस्ट्रक्शन अलर्ट दिया गया. यह लोगों को इज़राइल की तरफ मिसाइल दागे जाने की आशंका के लिए तैयार करने के लिए एक प्रोएक्टिव अलर्ट है. IDF इस बात पर ज़ोर देता है कि लोगों से सुरक्षित जगहों के पास रहने का अनुरोध किया जाता है.”

अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, ईरान की राजधानी तेहरान में कई धमाकों की आवाजें सुनी गईं, जिनकी पुष्टि ईरानी टीवी चैनलों से जुड़े स्रोतों ने भी की है. इन रिपोर्टों ने बताया कि इजरायल ने दर्जनों सैन्य ठिकानों और कुछ संवेदनशील जगहों को निशाना बनाया.
इलाके में मौजूदा सुरक्षा हालात को देखते हुए, इज़राइल में सभी भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे बहुत सावधानी बरतें और हर समय चौकन्ने रहें. भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे इज़राइली अधिकारियों और होम फ्रंट कमांड द्वारा जारी सुरक्षा गाइडलाइंस और निर्देशों का सख्ती से पालन करें: इज़राइल में भारतीय दूतावास
इलाके में मौजूदा सुरक्षा हालात को देखते हुए, इज़राइल में सभी भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे बहुत सावधानी बरतें और हर समय चौकन्ने रहें। भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे इज़राइली अधिकारियों और होम फ्रंट कमांड द्वारा जारी सुरक्षा गाइडलाइंस और निर्देशों का सख्ती से… pic.twitter.com/qf5oDVHMAF
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 28, 2026





