कौन है Pratika Rawal? ऑस्ट्रेलिया ODI सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ी राहत, प्रतीका रावल की स्क्वाड में वापसी

भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले राहत भरी खबर आई है। युवा बल्लेबाज़ Pratika Rawal को आगामी वनडे सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड में शामिल किया गया है।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (Board of Control for Cricket in India) ने आधिकारिक बयान में पुष्टि की कि रावल ने टखने की चोट से पूरी तरह उबरते हुए बेंगलुरु स्थित BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपना रिहैबिलिटेशन सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है।
वर्ल्ड कप के दौरान लगी थी चोट
2025 महिला विश्व कप के दौरान बांग्लादेश के खिलाफ मैच में फील्डिंग करते समय प्रतीका रावल चोटिल हो गई थीं। इसके बाद उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा और सेमीफाइनल से पहले टीम में बदलाव किया गया। चोट के कारण वे लंबे समय तक प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से दूर रहीं। अब फिटनेस क्लियरेंस मिलने के बाद उनकी टीम में वापसी हुई है।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की ODI सीरीज 24 फरवरी से शुरू होगी। पहला मुकाबला ब्रिस्बेन में खेला जाएगा, जबकि बाकी दो मैच होबार्ट में आयोजित होंगे। इसके बाद एकमात्र टेस्ट मैच पर्थ में खेला जाएगा। रावल को इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट के लिए भी टीम में जगह दी गई थी।
IND vs AUS 1st ODI: पहले मैच में भारत की मजबूत प्लेइंग X
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले के लिए भारतीय टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है। कप्तान Harmanpreet Kaur टीम की अगुवाई कर रही हैं, जबकि उपकप्तान Smriti Mandhana हैं। वापसी कर रहीं Pratika Rawal को भी अंतिम ग्यारह में जगह मिली है।
भारत की प्लेइंग 11:
- Smriti Mandhana (VC)
- Pratika Rawal
- Shafali Verma
- Harmanpreet Kaur (C)
- Jemimah Rodrigues
- Richa Ghosh (WK)
- Deepti Sharma
- Kashvee Gautam
- Sree Charani
- Kranti Gaud
- Renuka Singh Thakur
View this post on Instagram
करियर की दमदार शुरुआत
प्रतीका रावल ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत प्रभावशाली अंदाज़ में की थी। शुरुआती मैचों में ही उन्होंने मजबूत बल्लेबाज़ी कर चयनकर्ताओं का विश्वास जीता।
उनके प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें BCCI की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट सूची में भी शामिल किया गया। इसके अलावा 2026 महिला प्रीमियर लीग (WPL) के लिए यूपी वॉरियर्ज़ ने उन्हें अपनी टीम में चुना था, हालांकि चोट के कारण वे टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले सकीं।
भारत की संभावित प्लेइंग कॉम्बिनेशन पर असर
टीम की कप्तान Harmanpreet Kaur और उपकप्तान Smriti Mandhana के साथ रावल की वापसी भारतीय बल्लेबाज़ी क्रम को अतिरिक्त मजबूती दे सकती है। ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम के खिलाफ सीरीज में उनका अनुभव और हालिया फॉर्म अहम भूमिका निभा सकता है।
लंबी चोट के बाद टीम में वापसी किसी भी खिलाड़ी के लिए चुनौतीपूर्ण होती है। अब सभी की नजरें इस बात पर होंगी कि प्रतीका रावल अपनी इस वापसी को किस तरह 8यादगार बनाती हैं। भारतीय महिला टीम के लिए यह सीरीज आगामी बड़े टूर्नामेंट्स की तैयारी के लिहाज से भी बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।





