खेल

हार्दिक पांड्या ने बेटे अगस्त्य को गिफ्ट की लग्ज़री लैंड रोवर डिफेंडर

भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और अभिनेत्री नताशा स्टैंकोविक भले ही अब साथ नहीं हैं, लेकिन अपने बेटे अगस्त्य की परवरिश को लेकर दोनों की समझदारी लोगों का दिल जीत रही है। हाल ही में दोनों से जुड़ी एक खबर ने सोशल मीडिया पर काफी चर्चा बटोरी है, जिसमें एक लग्ज़री एसयूवी Land Rover Defender सबके आकर्षण का केंद्र बन गई।

दरअसल, सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों में नताशा स्टेनकोविक अपने बेटे अगस्त्य के साथ एक नई ब्लैक लैंड रोवर डिफेंडर के पास नजर आईं। इस शानदार गाड़ी की कीमत कस्टमाइजेशन और मॉडल के हिसाब से करीब 3 से 4 करोड़ रुपये बताई जा रही है। खास बात यह रही कि इन तस्वीरों को कार डीलर कंपनी Navnit Motors ने खुद शेयर किया। पोस्ट में लिखा गया कि हार्दिक पांड्या ने एक बार फिर भरोसे और उत्कृष्टता के साथ डिफेंडर को चुना और यह गाड़ी अगस्त्य पांड्या और नताशा स्टेनकोविक को मुंबई में सौंपी गई।


यह खबर ऐसे समय पर सामने आई है, जब हार्दिक और नताशा को जुलाई 2024 में अलग होने के बाद भी बेहतर को-पैरेंटिंग के लिए लगातार सराहा जाता रहा है। तलाक के बाद भी दोनों ने साफ कर दिया था कि उनके बेटे अगस्त्य की जिम्मेदारी हमेशा उनकी प्राथमिकता रहेगी।

हार्दिक पांड्या की निजी जिंदगी इन दिनों फिर सुर्खियों में है। हाल ही में उन्होंने महिका शर्मा के जन्मदिन पर एक खास वीडियो शेयर कर अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था। इसके बावजूद हार्दिक कई मौकों पर यह दिखा चुके हैं कि उनके लिए सबसे ऊपर उनका बेटा है। वहीं नताशा स्टेनकोविक भी अपनी फिटनेस और करियर पर फोकस कर रही हैं और हाल के इंटरव्यू में उन्होंने कहा है कि वह जिंदगी में दोबारा प्यार के लिए तैयार हैं और बीते अनुभवों ने उन्हें और मजबूत बनाया है।

यह लग्ज़री कार तोहफा है या नताशा की अपनी पसंद और उपलब्धि, इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं है, लेकिन इतना साफ है कि हार्दिक और नताशा अपने रिश्ते को सम्मान के साथ आगे बढ़ा रहे हैं। मुंबई की सड़कों पर उतरी यह नई डिफेंडर सिर्फ एक गाड़ी नहीं, बल्कि यह दिखाती है कि अलग होने के बाद भी समझदारी और जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ा जा सकता है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button