AI साइंस-टेक्नोलॉजी

AI Summit 2026: भारत नई टेक्नोलॉजी बनाता और अपनाता भी है: PM Modi

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार 19 फरवरी को राजधानी के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 का उद्घाटन किया. यह शिखर सम्मेलन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में भारत की बढ़ती भूमिका को रेखांकित करने वाला एक महत्वपूर्ण आयोजन है.

पीएम मोदी सुबह करीब 9:40 बजे समिट के उद्घाटन सत्र में हिस्सा लिया. इस अवसर पर उनके अलावा फ्रांस के राष्ट्रपति, संयुक्त राष्ट्र महासचिव और दुनियाभर के प्रमुख उद्योगपतियों द्वारा भी सभा को संबोधित किया गया.

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में क्या-क्या कहा

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के उद्घाटन सत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत दुनिया में उन देशों में है जो नई तकनीक का निर्माण भी करते हैं और उसे अभूतपूर्व गति से अपनाते भी हैं. उन्होंने कहा कि तकनीक के लिए उत्सुक 140 करोड़ भारतीयों की ओर से मैं आप सभी का स्वागत करता हूं.

प्रधानमंत्री ने विश्व भर से आए नेताओं, विशेषज्ञों और इनोवेटर्स का आभार जताया. उन्होंने कहा कि इस तरह का समिट भारत में होना न केवल भारत के लिए बल्कि पूरे ग्लोबल साउथ के लिए गर्व का विषय है.

‘100 से ज्यादा देशों की भागीदारी, एआई दुनिया के नेताओं की मौजूदगी- यह समिट सफल’

पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया के 100 से ज्यादा देशों का प्रतिनिधित्व इस समिट को नई ऊंचाई पर ले जा रहा है. उन्होंने कहा कि यहां AI जगत के शीर्ष नेता मौजूद हैं, जिससे यह वैश्विक संवाद और अधिक प्रभावी बनता है.

समिट में युवा पीढ़ी की भागीदारी पर खुशी जताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि उनके नवाचार और ऊर्जा से नया विश्वास पैदा होता है.

‘नई तकनीक पर अक्सर संदेह होता है, लेकिन युवा पीढ़ी ने AI को खुलकर अपनाया’

पीएम मोदी ने कहा कि आमतौर पर नई तकनीक को लेकर शुरुआत में लोगों में संदेह रहता है, लेकिन एआई के मामले में दुनिया की युवा पीढ़ी ने इसे तेजी से अपनाया है. उन्होंने कहा, ‘दुनिया की युवा पीढ़ी जिस भरोसे और उत्साह से एआई का उपयोग कर रही है, उसकी ऑनरशिप ले रही है- वह अभूतपूर्व है.’

दुनियाभर के उद्योगपतियों ने सभा को किया संबोधित

#IndiaAIImpactSummit2026 में गूगल और अल्फाबेट के CEO सुंदर पिचाई ने कहा, “…भारत वापस आकर बहुत अच्छा लग रहा है. हर बार जब मैं आता हूं, तो बदलाव की रफ्तार देखकर हैरान रह जाता हूं और आज भी कुछ अलग नहीं है. जब मैं स्टूडेंट था, तो मैं अक्सर चेन्नई से IIT खड़गपुर तक कोरोमंडल एक्सप्रेस ट्रेन लेता था. वहां जाने के लिए हम विशाखापत्तनम से गुजरते थे. मुझे याद है कि यह एक शांत और मामूली तटीय शहर था जो संभावनाओं से भरा हुआ था. अब उसी शहर में, गूगल एक फुल-स्टैक AI हब बना रहा है, जो भारत में हमारे 15 बिलियन डॉलर के इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट का हिस्सा है…”

#IndiaAIImpactSummit2026 में टाटा ग्रुप के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने कहा, “आज यहां होना और इस AI समिट में हिस्सा लेना मेरे लिए बहुत बड़ी बात है। भारत AI को लेकर आशावादी लोगों का देश है। हमारा जोश हैरानी की बात नहीं है। भारतीयों ने बहुत बड़े डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोग्राम और वे क्या हासिल कर सकते हैं, यह देखा है। दुनिया का सबसे बड़ा डिजिटल आइडेंटिटी सिस्टम, जिसमें 1.4 बिलियन लोग शामिल हैं…”

#IndiaAIImpactSummit2026 में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा, “नमस्ते। इस शानदार शहर में, इस शानदार देश में हमारा स्वागत करने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। प्रधानमंत्री जी, आपके द्वारा होस्ट किए गए इस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इम्पैक्ट समिट में आकर बहुत अच्छा लग रहा है…”10 साल पहले मुंबई में एक रेहड़ी वाला बैंक अकाउंट नहीं खोल सकता था। कोई पता नहीं, कोई कागज़ात नहीं, कोई एक्सेस नहीं और आज वही वेंडर अपने फोन पर पेमेंट लेता है…”

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button