भारत
राज्यसभा चुनाव 2026 की तारीखों का ऐलान, कब वोटिंग और रिजल्ट?

Rajya Sabha Election 2026: चुनाव आयोग ने आज यानि 18 फरवरी 2026 को राज्यसभा चुनाव 2026 की तारीकों का ऐलान कर दिया है. चुनाव आयोग ने 10 राज्यों की राज्यसभा की 37 सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है. इन सीटों पर 16 मार्च को वोटिंग होनी है और नतीजे भी उसी दिन आने हैं. राज्यसभा की ये सीटें अप्रैल 2026 में खाली होने वाली हैं.
चुनाव आयोग ने राज्यसभा चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी किया है.
- राज्यसभा चुनाव का नोटिफिकेशन 26 फरवरी 2026 को जारी होगा.
- नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 5 मार्च 2026 है.
- नामांकनों की जांच 6 मार्च को होगी, जबकि नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 9 मार्च 2026 है.
- राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग 16 मार्च 2026 को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगी. इसके बाद रिजल्ट की बारी आएगी. मतगणना उसी दिन शाम 5 बजे शुरू होगी. चुनाव प्रक्रिया पूरी करने की अंतिम तारीख 20 मार्च 2026 है.
जिन राज्यों की सीटें खाली हो रही हैं, उनकी रिस्ट
महाराष्ट्र: 7 सीटें
ओडिशा: 4 सीटें
तमिलनाडु: 6 सीटें
पश्चिम बंगाल: 5 सीटें
असम: 3 सीटें
बिहार: 5 सीटें
छत्तीसगढ़: 2 सीटें
हिमाचल: 1
तेलंगाना: 2
हरियाणा: 2





