NM वेरिफाइड

Verified: घर में घुसा ड्रैगन? जानें आग उगलने वाले ड्रैगन की सच्चाई

सोशल मीडिया पर आए दिन नए-नए वीडियो लोगों को हैरान कर देते हैं. वीडियो के दावे लोगों को मजबूर करते हैं कि वह मानें कि यह सच हैं, और इन दावों की पुष्टी करते हैं हम. ऐसे ही इन दिनों एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें एक ड्रैगन घर में घुस गया और मुंह से आग फैंकता दिखाई दे रहा है. वीडियो में दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो चंबल का है और यहां एक घर में ड्रैगन घुस आया. तो चलिए इस वायरल वीडियो के दावे की पुष्टी करते हैं.

Facebook पर एक यूजर ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, “चंबल में घर में घुसा ‘ड्रैगन’ कुत्ते के भैंकते ही मुंह से आग निकालने का दावा” यह वीडियो जनवरी 23, 2026 को पोस्ट किया गया.

NM Verified

न्यूज़मोबाइल की जांच में हमने जाना कि यह वीडियो AI-Generated है

चंबल में घर में ड्रैगन के घुसने के दावे वाले वायरल वीडियो की पड़ताल के लिए हमने संबंधित कीवर्ड्स को गूगल पर सर्च किया. इस दौरान हमें किसी भी विश्वसनीय समाचार वेबसाइट पर ऐसी कोई खबर नहीं मिली. इसके अलावा हमने वायरल वीडियो के की-फ्रेम्स को खोजा. इस दौरान हमें पता लगा कि यह वीडियो एआई द्वारा निर्मित है.

वीडियो को गौर से देखने पर हमें वीडियो में कई विजुअल खामियां दिखीं जो शक पैदा करती हैं. साथ ही ड्रैगन की हरकतें भी अस्वाभाविक लग रही है. इसके अलावा जीव के मुंह से आग निकलना, धुंआ, परछाईं और फ्रेम के बीच अचानक बदलाव जैसी चीजें इस वीडियो को एआई द्वारा जनरेटेड वीडियो होने की तरफ दावा करती हैं.

चंबल में घर में ड्रैगन के घुसने के दावे वाले वायरल वीडियो को हमने AI डिटेक्शन टूल पर चेक किया. जहां इस टूल ने वीडियो के 95% AI जेनरेटेड होने की सम्भावना जताई.

निष्कर्ष

चंबल इलाके में आग उगलने वाले ड्रैगन जैसे जीव का दावा करने वाला वायरल वीडियो फेक है. यह एक एआई जनरेटेड वीडियो है जिसे एक असली घटना के तौर पर गलत तरीके से दिखाया गया है.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button