कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने बेटे का नाम रखा विहान, शेयर की पहली तस्वीर

बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल और अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने अपने नवजात बेटे का नाम और उसकी पहली झलक सोशल मीडिया पर साझा की है। इस खास ऐलान के साथ ही यह पोस्ट इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गई है।
कपल ने इंस्टाग्राम पर एक जॉइंट पोस्ट के जरिए अपने बेटे का नाम विहान कौशल बताया। पोस्ट में एक भावुक तस्वीर शेयर की गई है, जिसमें विहान का छोटा सा हाथ माता-पिता के हाथों पर रखा नजर आ रहा है। कैप्शन में दोनों ने अपने बेटे को अपनी “रोशनी की किरण” बताया और आभार जताया।
View this post on Instagram
विहान का जन्म 7 नवंबर 2025 को हुआ था, लेकिन विक्की और कैटरीना ने अब तक उससे जुड़ी जानकारी निजी रखी थी। बेटे के जन्म के करीब दो महीने बाद कपल ने यह खुशखबरी फैंस के साथ साझा की, जिससे उनके चाहने वालों में खुशी की लहर दौड़ गई।
विहान नाम संस्कृत से लिया गया है, जिसका अर्थ होता है “नई सुबह” या “एक नए दौर की शुरुआत”। यह नाम कपल की जिंदगी में आए नए अध्याय और उम्मीद का प्रतीक माना जा रहा है।





