मनोरंजन

आमिर खान ने सुनील ग्रोवर की मिमिक्री पर दिया रिएक्शन, कहा- ‘मैं खुद को ही देख रहा था’

मुंबई: ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के चौथे सीजन में सुनील ग्रोवर की आमिर खान की मिमिक्री पर खुद मिस्टर परफेक्शनिस्ट ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. आमिर ने सुनील के अभिनय की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि वो इसे मिमिक्री नहीं मानते.

‘उन्नीस बीस आमिर’ बने सुनील ग्रोवर

इन दिनों ओटीटी पर टेलीकास्ट हो रहे ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के चौथे सीजन के हाल ही में रिलीज हुए एपिसोड में फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ की स्टार कास्ट कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे बतौर गेस्ट पहुंचे. इस मौके पर कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने ‘उन्नीस बीस आमिर’ बनकर मंच पर एंट्री की. उनकी हरकतों से लेकर लुक तक वो हूबहू आमिर जैसे ही लग रहे थे. उनके इस अंदाज को देखकर हर कोई हैरान रह गया और यह वीडियो खूब वायरल हुआ.

शो के होस्ट कपिल शर्मा, गेस्ट कार्तिक-अनन्या के साथ जज अर्चना पूरन सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू ने भी सुनील के इस अंदाज को खूब एंजॉय किया.

आमिर ने की जमकर तारीफ

बॉलीवुड हंगामा को दिए एक इंटरव्यू में आमिर खान ने अपनी मिमिक्री का वीडियो देखने के बाद कहा, “मैं इसे मिमिक्री नहीं मानता. मुझे यह इतना सच्चा लगा जैसे कि मैं अपने आप को ही देख रहा हूं. मैंने अब तक इसकी एक छोटी सी क्लिप देखी है पर जल्द ही मैं पूरा एपिसोड देखूंगा.”

आमिर ने आगे कहा, “जो मैंने देखा वो अनमोल था. मैं इसे देखकर इतना हंसा कि मैं सांस भी नहीं ले पा रहा था. इसमें कुछ भी गलत नहीं है. मैंने खुद इसे देखकर खूब एंजॉय किया.”

सुनील की मिमिक्री कला

बता दें इससे पहले भी कई सुपरस्टार्स अपनी मिमिक्री के लिए सुनील की तारीफ कर चुके हैं. कपिल के शो पर सुनील अक्सर कई कलाकारों की मिमिक्री करते हैं. वो कभी शाहरुख तो कभी सलमान बनकर भी मंच पर आते हैं.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button