न्यूज़मोबाइल सुर्खियां

उत्तर भारत में भीषण सर्दी और घने कोहरे से बेहाल लोग, नए साल में मिलेगी राहत

नई दिल्ली: उत्तर भारत में भीषण सर्दी कहर बरपा रही है. पहाड़ी इलाकों के साथ ही मैदानी इलाकों में भी सर्दी के कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है और पारा लगातार गिर रहा है. भीषण सर्दी के साथ ही घने कोहरे ने लोगों की परेशानी में और इजाफा कर दिया है… पूरी खबर पढ़ें
बांग्लादेश की पहली महिला प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन

ढाका/नई दिल्ली. बांग्लादेश की पहली महिला प्रधानमंत्री खालिदा जिया का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है. उनकी विपक्षी पार्टी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) ने मंगलवार को इसकी पुष्टि की. 80 वर्षीय खालिदा जिया लीवर सिरोसिस से पीड़ित थीं. उनके डॉक्टरों के अनुसार, उन्हें गठिया और शुगर भी था. इसके अलावा वह दिल की बीमारी से भी जूझ रही थीं… पूरी खबर पढ़ें
‘द राजा साब’ का नया ट्रेलर रिलीज़, प्रभास और संजय दत्त की रहस्यमयी टक्कर

निर्देशक मारुति की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘द राजा साब’ का नया ट्रेलर सोमवार को रिलीज़ किया गया। फिल्म में प्रभास, संजय दत्त, निधि अग्रवाल, मालविका मोहनन, रिद्धि कुमार और जरीना वहाब अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। यह फिल्म एक ऐसे शख्स की कहानी है जो अपनी दादी को डरावने सपनों से बचाने की कोशिश करता है, जहां उसका सामना एक रहस्यमयी सम्मोहन करने वाले व्यक्ति से होता है… पूरी खबर पढ़ें
NM Verified: सीएम योगी ने पीएम मोदी से नहीं की इस्तीफे की मांग, जानें क्या है पूरा सच

सोशल मीडिया पर इन दिनों उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में योगी आदित्यनाथ बांग्लादेश में हुई घटना पर चर्चा करते हुए कथित तौर पर पीएम मोदी से इस्तीफे की मांग करते सुनाई दे रहे हैं. वीडियो में दावा किया गया है कि योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी से इस्तीफे की मांग की है. चलिए इस दावे की पुष्टि करते हैं… पूरी खबर पढ़ें





