NM वेरिफाइड

NM Verified: सीएम योगी ने पीएम मोदी से नहीं की इस्तीफे की मांग, जानें क्या है पूरा सच

सोशल मीडिया पर इन दिनों उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में योगी आदित्यनाथ बांग्लादेश में हुई घटना पर चर्चा करते हुए कथित तौर पर पीएम मोदी से इस्तीफे की मांग करते सुनाई दे रहे हैं. वीडियो में दावा किया गया है कि योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी से इस्तीफे की मांग की है. चलिए इस दावे की पुष्टि करते हैं.

Facebook पर एक यूजर ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, “योगी आदित्यनाथ ने नरेंद्र मोदी से कहा अगर आप बांग्लादेश पर आक्रमण नहीं कर सकते हैं तो PM पद से इस्तीफा दें दों” यूजर ने यह वीडियो दिसंबर 26, 2025 को पोस्ट किया.

NM Verified 

न्यूज़मोबाइल ने अपनी जांच में पाया कि यह वीडियो DeepFake है

हमने इस वीडियो को गौर से सुना और इसकी सच्चाई पता लगाने के लिए हमने कुछ कीवर्ड्स की मदद ली. जिसके बाद हमें कही भी पीएम मोदी को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ऐसा कोई आधिकारिक बयान नहीं मिला.

हमने अपनी जांच को आगे बढ़ाते हुए सीएम योगी के इस स्पीच के वीडियो को खोजना शुरू किया. कुछ कीवर्ड्स की मदद से हमें ANI भारत के यूट्यूब चैनल पर यह वीडियो मिला. वीडियो का ऑरिजनल पार्ट आप वीडियो में (1:00 मिनट) पर देख सकते हैं. जानकारी के अनुसार, यह उत्तर प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र में सीएम योगी की पूरी स्पीच की रिकॉर्डिंग थी.

हमने पूरी रिकॉर्डिंग को सुना और हमें इसमें कहीं भी वायरल वीडियो वाली स्पीच का कोई जिक्र नहीं था.

हमने अपनी खोज को और गहरा किया और फिर हमने एआई डिटेक्शन टूल का उपयोग कर ऑडियो की जांच की और एआई टूल ने इसमें एआई होने की 98 प्रतिशत संभावना जताई.

निष्कर्ष

न्यूज़मोबाइल ने अपनी पड़ताल में हमने वाया कि यह वीडियो पूरी तरह से फर्जी और डीपफेक है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का असली वीडियो 25 दिसंबर 2025 को उत्तर प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान का है. वीडियो में बांग्लादेश का मुद्दा उठाया गया था लेकिन इसके लिए पीएम मोदी से इस्तीफे की मांग नहीं की थी.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button