भारत

दिल्ली में प्रदूषण नियंत्रण के लिए शुरू हुआ ‘No PUC, No Fuel’ अभियान

नई दिल्ली, गुरुवार: राजधानी दिल्ली में प्रदूषण का स्तर लगातार संकट मोड में पहुंच रहा है. शहर की हवा जहरीली होती जा रही है और हालात ऐसे हैं कि लोगों को सांस लेना मुश्किल हो रहा है. इस गंभीर स्थिति को नियंत्रित करने और प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर अंकुश लगाने के लिए दिल्ली सरकार ने गुरुवार से एक बड़ी कार्रवाई की शुरुआत की है.

कल रात 12 बजे से, दिल्ली में बिना PUCC (पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल सर्टिफिकेट) वाली गाड़ियों को पेट्रोल पंप पर फ्यूल नहीं मिलेगा. वीडियो खान मार्केट स्थित एक फ्यूल स्टेशन से है.

‘No PUC, No Fuel’ अभियान लागू

दिल्ली सरकार द्वारा शुरू किए गए इस अभियान के तहत जिन वाहनों के पास वैध PUC (प्रदूषण नियंत्रण) प्रमाणपत्र नहीं होगा, उन्हें पेट्रोल व डीजल नहीं मिलेगा. इसके साथ ही एक और सख्त कदम उठाते हुए दिल्ली में अब दिल्ली के बाहर की BS-6 से नीचे की गाड़ियों को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी.

आनंद विहार में दिखी सख्त तैयारी

आनंद विहार के पेट्रोल स्टेशनों पर आज से ही तैयारियां तेज दिखीं. ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट, नगर निगम और खाद्य विभाग की टीम पेट्रोल पंप के अंदर तैनात दिखी. हर वाहन के चालक को ईंधन लेने से पहले PUC दिखाना पड़ा और जिनके पास वैध सर्टिफिकेट नहीं था, उन्हें तुरंत बनाने का आदेश दिया गया.

पूरे शहर में तैनात किए गए पुलिसकर्मी

दिल्ली सरकार और ट्रांसपोर्ट विभाग ने इस अभियान को सफल बनाने के लिए व्यापक तैयारी की है. पूरे शहर में 580 पुलिसकर्मियों की तैनाती होगी और 126 चेकप्वाइंटों पर 37 प्रखर वैन तैनात की जाएंगी, जो लगातार पेट्रोल पंप और सड़कों पर वाहनों की पहचान कर उनका चालान करेंगी.

यह अभियान दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के खिलाफ सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य राजधानी की हवा को साफ करना और नागरिकों के स्वास्थ्य की रक्षा करना है.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button