NM वेरिफाइडताज़ा खबरें

NM Verified: रोबोटिक बैल से खेत जोतते हुए व्यक्ति का यह वीडियो असली नहीं, जानें पूरा सच

NM Verified: रोबोटिक बैल से खेत जोतते हुए व्यक्ति का यह वीडियो असली नहीं, जानें पूरा सच

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, वीडियो में एक व्यत्कि अपने खेत को एक रोबोटिक बैल के माध्यम से जोतते हुए नज़र आ रहा है, इसी वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दावा किया जा रहा है कि वायरल वीडियो चीन के आधुनिक किसान का है जो अपने खेत को इस तरह एक रोबोटिक बैल से जोतत रहा है।

फेसबुक पर वायरल वीडियो को शेयर कर हिंदी भाषा के कैप्शन में लिखा गया है कि “चीन ने खेत जोतने बाला एक रोबोटिक बैल बना लिया, लेकिन भारत में पढ़ाई में आरक्षण चाहिए, नौकरी में आरक्षण चाहिए, कम नंबर लाने के बाद भी भला कोई आविष्कार कर सकता है।”

 

फेसबुक के वायरल पोस्ट का लिंक यहाँ देखें।

 

फैक्ट चेक:

न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने जाना कि वायरल वीडियो असली नहीं है।

 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो की सत्यता जानने के लिए हमने पड़ताल की। सबसे पहले हमने वीडियो को कुछ कीफ्रेम्स में तोड़ा और फिर गूगल लेंस के माध्यम से खोजना शुरू किया।

खोज के दौरान हमें सबसे पहले वायरल वीडियो से मेल खाता एक दूसरा वीडियो इंस्टाग्राम के AIkalakari नाम के एक आधिकारिक पेज पर मिला। जिसे करीब एक दिसंबर 09, 2025 को अपलोड किया गया था। प्राप्त वीडियो में भी एक रोबोटिक बैल को खेत जोतते हुए देखा जा सकता है, जो दृश्य वायरल वीडियो में भी मौजूद है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rahul Nanda (@aikalaakari)

 

गौरतलब है कि AIkalakari नामक इंस्टाग्राम पेज Rahul Nanda नामक यूज़र संचालन करता है, जो अपने पेज पर AI द्वारा निर्मित वीडियो पोस्ट करता है।

उपरोक्त प्राप्त वीडियो से हमें आभास हो गया कि वायरल वीडियो भी AI जनरेटेड है। इसकी पुष्टि के लिए वायरल वीडियो का बारीकी से अध्ययन किया इस दौरान हमने जाना कि वायरल वीडियो में खेत जोतते वक्त जो व्यक्ति रोबोटिक बैल के साथ खेत में चल रहा है, उसके पैरो के निशान खेत में नहीं बन रहे हैं।

नीचे दर्शाई गयी तस्वीरों में देखें:

 

बारीकी से पुष्टि के लिए हमने एक बार वीडियो को AI टूल डिटेक्टर (HIVE Moderation) पर भी जांचा। यहाँ मिले तथ्यों से यह साफ़ हो गया कि वायरल वीडियो AI जनरेटेड है। नीचे देखें परिणाम।

 

पड़ताल के दौरान मिले तथ्यों से हमने जाना की एक रोबोटिक बैल द्वारा खेत जोतते व्यक्ति का वायरल वीडियो असली नहीं बल्कि AI Generated है।

Show More
Back to top button