Fraud and ScamNM वेरिफाइड

NM Verified: केंद्र सरकार आर्थिक मदद के रूप में देगी 12 हजार रुपए? जानिए क्या है सच

इन दिनों संसद मे शीतकालीन सत्र चल रहा है. संसद में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है वहीं इस बीच सोशल मीडिया पर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला का एक वीडियो वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार, 22 दिसंबर से सालाना पांच लाख से कम आय वाले परिवारों को आर्थिक मदद के रूप में 12 हजार रुपए देगी. तो चलिए इस दावे की पुष्टि करते हैं.

Instagram पर एक यूजर ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, “केंद्र सरकार देगी 12,000 रुपया, 22 दिसंबर से शुरू होगा लाभ” यूजर ने यह वीडियो दिसंबर 6, 2025 को पोस्ट किया.

Verified

न्यूज़मोबाइल की जांच में हमने जाना कि यह वीडियो DeepFake है

हमने वायरल वीडियो से स्क्रीनशॉट लेकर और रिवर्स इमेज सर्च करके अपनी इन्वेस्टिगेशन शुरू की. हमें कहीं कोई विश्वसनीय खबर नहीं मिली. इसके साथ न्यूज़मोबाइल ने अपनी इस पड़ताल में यह जाना कि ओम बिरला का यह वीडियो डीपफेक है. ओम बिरला ने इस तरह की किसी योजना का ऐलान नहीं किया है.

हमने वायरल वीडियो की पड़ताल की तो हमें ओम बिरला का ऑरिजनल वीडियो मिल गया. ओम बिरला का यह वीडियो संसद टीवी के YouTube चैनल पर मौजूद है.

संसद का यह वीडियो दिसंबर 1, 2025 का है जिस दिन संसद का शीतकालीन सत्र शुरू हुआ था.

इसके अलावा भी हमने इस वीडियो की जांच करने के लिए वीडियो को मुख्य-फ्रेमों में विभाजित किया और AI डिटेक्शन टूल का उपयोग किया जिसमें हमने जाना कि यह ऑडियो DeepFake है.

निष्कर्ष

अंत: हमने जाना कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो AI-Generated एक डीपफेक है जिसे भ्रामक दावे के साथ सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है.

If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button