न्यूज़मोबाइल सुर्खियां

ट्रंप ने लॉन्च किया गोल्ड कार्ड: जानें कैसे बदलेगा नागरिकता का खेल

वॉशिंगटन DC: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को अपने एडमिनिस्ट्रेशन के नए गोल्ड कार्ड सिटिज़नशिप प्रोग्राम के लिए एप्लीकेशन लॉन्च किए. यह एक बड़ा इमिग्रेशन प्रोग्राम है, जिसके बारे में उनका कहना है कि यह अमेरिकी कंपनियों को टॉप ग्लोबल टैलेंट बनाए रखने में मदद करेगा और साथ ही बड़ा विदेशी निवेश भी आकर्षित करेगा… पूरी खबर पढ़ें
गोवा नाइटक्लब आग हादसा: लूथरा बंधुओं के पासपोर्ट निलंबित, ठिकाने का कोई सुराग नहीं

गोवा के प्रसिद्ध Birch by Romeo Lane नाइटक्लब में लगी भीषण आग की घटना में जांच एजेंसियों की कार्रवाई तेज हो गई है. गोवा पुलिस की सिफारिश पर लूथरा बंधुओं – गौरव और सौरभ लूथरा के पासपोर्ट निलंबित कर दिए गए हैं. सरकार इन दोनों के पासपोर्ट को पूरी तरह रद्द करने की दिशा में भी कदम उठाने की योजना बना रही है… पूरी खबर पढ़ें
भारत-साउथ अफ्रीका दूसरा टी20: सीरीज में बढ़त बनाने उतरेगी टीम इंडिया

कटक में हुए शुरुआती टी20 मुकाबले में भारत ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए साउथ अफ्रीकी टीम को महज 74 रन पर ढेर कर दिया था और 101 रन के विशाल अंतर से मैच अपने नाम किया था. इस शानदार जीत ने सीरीज की दिशा ही बदल दी है. अब सभी की निगाहें गुरुवार को चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले दूसरे मुकाबले पर टिकी हैं… पूरी खबर पढ़ें
Verified: श्रीलंका में आई बाढ़ में शेर का यह वीडियो है AI Generated

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें बाढ़ में एक शेर अपने बच्चों को बचा रहा है. वीडियो में देखा सकता है कि शेर बीच बाढ़ में अपने बच्चे को लेकर खड़ा है और असहाय दिख रहा है. वहीं कुछ ही दूर पर कुछ लोग खड़े होकर यह दृश्य देख रहे हैं. वीडियो में दावा किया गया है कि यह वीडियो श्रीलंका में आई बाढ़ का है. चलिए इस दावे की पुष्टि करते हैं… पूरी खबर पढ़ें





