मनोरंजन

अभिनेता धर्मेंद्र के निधन परअमिताभ बच्चन ने लिखी दिल छू लेने वाली पोस्ट

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 24 नवंबर को 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री गहरे सदमे में है। बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा तक कई बड़े कलाकार उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इसी बीच, धर्मेंद्र के करीबी साथी और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी एक्स (पूर्व Twitter) पर एक भावुक पोस्ट साझा कर अपनी संवेदनाएँ व्यक्त कीं।


अमिताभ बच्चन ने अपने संदेश में लिखा कि एक और बहादुर इंसान दुनिया को छोड़कर चला गया है, और उनके जाने से एक बेहद गहरा सन्नाटा फैल गया है। उन्होंने धर्मेंद्र को एक बेदाग और बेहद सादगी पसंद इंसान बताया। बिग बी ने लिखा कि धरम जी न सिर्फ अपनी मजबूत शख्सियत के लिए जाने जाते थे, बल्कि अपनी दरियादिली और सरल स्वभाव के लिए भी सबके दिलों में बसे हुए थे। वह अपने साथ पंजाब के उस गाँव की खुशबू और मिट्टी का स्वाभाव लेकर आए थे, जहां से वह ताल्लुक रखते थे, और अपने पूरे करियर में उसी सादगी और जमीन से जुड़े स्वभाव को निभाते रहे।

अमिताभ बच्चन ने यह भी लिखा कि फिल्म इंडस्ट्री में वक्त बदला, दौर बदले, लेकिन धर्मेंद्र कभी नहीं बदले। उनकी मुस्कान, उनका अपनापन और उनका खास आकर्षण हर किसी को अपनी ओर खींच लेता था। ऐसे गुण इस प्रोफेशन में बहुत कम देखने को मिलते हैं। धर्मेंद्र के जाने से एक ऐसा खालीपन पैदा हो गया है, जो हमेशा महसूस किया जाएगा। उन्होंने अपने पोस्ट के अंत में धर्मेंद्र की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की।

धर्मेंद्र के निधन के बाद उनके अंतिम संस्कार में बॉलीवुड के कई बड़े सितारे पहुँचे। इनमें अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, अभिषेक बच्चन, आमिर खान, सलमान खान, सलीम खान, अक्षय कुमार और दीपिका पादुकोण जैसे दिग्गज शामिल थे।

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button