विदेश

पेशावर में FC मुख्यालय पर आतंकी हमला, तहरीक-ए-तालिबान ने ली जिम्मेदारी

पेशावर. पाकिस्तान के पेशावर शहर में सोमवार की सुबह एक बड़ा आतंकी हमला हुआ, जब कुछ हथियारबंद आतंकियों ने फ्रंटियर कॉन्स्टेबलरी (FC) के मुख्यालय को निशाना बनाया. घटना सुबह 8 बजकर 10 मिनट पर घटी, जिसके बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया.

जियो टीवी की रिपोर्ट के अनुसार, फेडरल कॉन्स्टेबलरी मुख्यालय पर हुए इस हमले में गोलीबारी के साथ-साथ दो जोरदार धमाके भी हुए. हमले की भनक लगते ही पुलिस और सुरक्षा बलों की टीमें तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गईं और पूरे क्षेत्र को चारों ओर से घेर लिया गया.

सोशल मीडिया पर लोगों ने शेयर किए अनुभव

स्थानीय निवासियों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्होंने FC मुख्यालय की दिशा से बम विस्फोट जैसी जोरदार आवाजें सुनीं. रॉयटर्स की खबर के अनुसार, गोलीबारी की आवाज सुनते ही सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गईं और इलाके में सुरक्षा का घेरा बना दिया गया.

सुनहरी मस्जिद रोड किया गया बंद

घटना के तुरंत बाद प्रशासन ने सुनहरी मस्जिद रोड को बंद कर दिया. सुरक्षा अधिकारियों के मुताबिक, हमलावरों ने अंधाधुंध गोलीबारी की और दो विस्फोट किए, जिससे इलाके में दहशत फैल गई. सुरक्षा बलों ने मौके पर कोर्डन ऑफ करते हुए पूरे इलाके को सील कर दिया.

तीन आतंकवादी मार गिराए गए

सुरक्षा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मुठभेड़ में तीन आतंकवादियों को मार गिराया गया. सूत्रों ने बताया कि हमलावरों में से एक आत्मघाती हमलावर ने मुख्यालय के मुख्य गेट पर खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. कई सोशल मीडिया यूजर्स ने भी इस घटना की पुष्टि करते हुए जानकारी साझा की है.

तहरीक-ए-तालिबान ने स्वीकारी जिम्मेदारी

इस आतंकी हमले की जिम्मेदारी तहरीक-ए-तालिबान ने ली है. यह संगठन पाकिस्तान में कई बड़े हमलों को अंजाम दे चुका है. सुरक्षा एजेंसियां अभी भी मामले की जांच में जुटी हुई हैं और स्थिति पर कड़ी निगरानी रख रही हैं.

If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button