खेल

IND vs SA 2nd Test: दूसरे दिन का खेल शुरू, भारत की पकड़ मजबूत

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच गुवाहाटी में खेला जा रहा दूसरा टेस्ट मैच का आज दूसरा दिन है. पहले दिन के खेल में मेहमान टीम ने 6 विकेट पर 247 रन बनाए थे. वहीं आज के दिन की शुरुआत में टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे ऋषभ पंत का इरादा होगा कि महमान टीम को कम से कम स्कोर पर ऑलआउट करें.

गौरतलब है कि कोलकाता में खेले गए पहले टेस्ट मैच में चोटिल होकर बाहर हो गए शुभमन गिल के बाद अब टीम की कमान पंत के हांथों में है. बता दें कि पहले दिन का खेल खत्म होने तक विकेटकीपर काइल वेरिने और सेनुरन मुथुसामी बल्लेबाजी कर रहे थे. वहीं दूसरी ओर भारत के लिए कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए.

दोनों टीमों की प्लेइंग-XI

भारत: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, वॉशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज.

साउथ अफ्रीका: ऐडन मार्करम, रायन रिकेल्टन, वियान मुल्डर, तेंबा बावुमा (कप्तान), टोनी डी जॉर्जी, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरिने (विकेटकीपर), साइमन हार्मर, केशव महाराज, मार्को यानसन, सेनुरन मुथुसामी.

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button