यूएई में सोनम कपूर ने बेबी बंप के साथ की दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा

बॉलीवुड एक्ट्रेस और फैशन आइकन सोनम कपूर ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की खुशी दुनिया के साथ शेयर कर दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें उनका बेबी बंप नजर आ रहा है। सोनम ने फोटो कैप्शन में सिर्फ एक शब्द लिखा— “MOTHER”।
View this post on Instagram
इन दिनों सोनम यूएई में अपने काम के सिलसिले में मौजूद हैं और यहीं पर उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की। यह घोषणा उन्होंने लग्जरी वॉच ब्रांड Audemars Piguet के एक इवेंट में की। इस खास मौके पर उनका लुक उनकी बहन और स्टाइलिस्ट रिया कपूर ने तैयार किया।
सोनम ने इस इवेंट के लिए एक प्रिंसेस डायना–इंस्पायर्ड बार्बी पिंक सूट पहना, जिसे 1988 में फैशन डिज़ाइनर मार्गरेथा ले ने तैयार किया था। यह विंटेज स्कर्ट-सूट 80s और 90s के ‘पावर ड्रेसिंग’ दौर का प्रतीक माना जाता है। इस पिंक वूल सूट में बड़े काले बटन, पैडेड शोल्डर और ब्लैक पॉकेट स्क्वेयर जैसे एलीमेंट्स शामिल हैं— ठीक वैसे ही जैसे प्रिंसेस डायना ने कई बार पब्लिक अपीयरेंस में पहने थे।
सोनम ने इस लुक को और खास बनाने के लिए ब्लैक स्टॉकिंग्स, YSL की ब्लैक किटन हील्स और बड़े काले सनग्लासेस कैरी किए। साथ ही उन्होंने एस्काडा का ब्लैक क्लच और गोल्ड ज्वेलरी— मोटे गोल्ड हूप ईयररिंग्स और दोनों हाथों में गोल्ड रिंग— पहनीं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनम जल्द ही फिल्म ‘बैटल फॉर बिट्टोरा’ में नजर आने वाली हैं, जो अनुजा चौहान के उपन्यास पर आधारित है।





