विदेश

थाईलैंड और जापान ने लॉन्च किए नए ट्रैवल ऑफर, अब फ्री में मिलेंगी घरेलू फ्लाइट्स

थाईलैंड और जापान ने 2025 में ऐसे नए प्रोग्राम शुरू किए हैं, जिनका मकसद बड़े शहरों की भीड़ कम करना और पर्यटकों को छोटे व क्षेत्रीय इलाकों की ओर आकर्षित करना है। थाईलैंड के पर्यटन और खेल मंत्रालय ने 700 मिलियन बाट (THB) के बजट का प्रस्ताव रखा है। इस प्लान के तहत अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों को फ्री घरेलू फ्लाइट टिकट दिए जाएंगे। सितंबर से नवंबर 2025 के बीच 2 लाख मुफ्त घरेलू टिकट जारी किए जाएंगे।

इस योजना में छह एयरलाइंस शामिल होंगी—Thai AirAsia, Bangkok Airways, Nok Air, Thai Airways, Thai Lion Air और Thai VietJet। सरकार एकतरफा टिकट के लिए 1,750 बाट और राउंड-ट्रिप के लिए 3,500 बाट का खर्च वहन करेगी। हर टिकट के साथ 20 किलो तक का बैगेज भी शामिल होगा। अधिकारियों का अनुमान है कि यह योजना 8.81 बिलियन बाट की सीधी पर्यटन कमाई और कुल मिलाकर 21.80 बिलियन बाट का आर्थिक प्रभाव पैदा कर सकती है।

जापान एयरलाइंस ने भी एक नई स्कीम शुरू की है, जिसमें अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को मुफ्त घरेलू फ्लाइट दी जाएगी—बशर्ते वे अपनी अंतरराष्ट्रीय और घरेलू दोनों उड़ानें एक ही बुकिंग में करें। यह ऑफर जापान के 60 से ज्यादा घरेलू एयरपोर्ट्स पर लागू है।
इसका उद्देश्य टोक्यो, क्योटो और ओसाका जैसे भीड़भाड़ वाले शहरों में ओवरटूरिज़्म कम करना और यात्रियों को देश के अन्य खूबसूरत इलाकों की ओर भेजना है। यह ऑफर कनाडा, मेक्सिको, थाईलैंड समेत कई देशों के पर्यटकों के लिए खुला है।

अमेरिका, कनाडा, मेक्सिको और चीन से आने वाले पर्यटकों को 100 डॉलर का स्टॉपओवर शुल्क देना होगा—अगर वे जापान में अपने पहले आगमन वाले शहर में 24 घंटे से ज्यादा रुकते हैं।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button