NM वेरिफाइडताज़ा खबरें

फैक्ट चेक: पीएम मोदी को एक बार फिर से बिहार का मुख्यमंत्री बनाने वाला सीएम नीतीश का यह बयान है पुराना, जानें पूरा सच

सोशल मीडिया पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक सभा में अपने भाषण के दौरान यह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि “आदरणीय नरेंद्र मोदी एक फिर मुख्यमंत्री बने देश का विकास हो बिहार का विकास हो” सोशल मीडिया पर यूज़र्स सीएम नीतीश कुमार के इसी वीडियो को वर्तमान के बिहार चुनाव से जोड़कर शेयर कर रहे हैं।

फेसबुक पर वायरल वीडियो को शेयर कर हिंदी भाषा के कैप्शन में लिखा गया है कि “आदरणीय नरेन्द्र मोदी जी फिर ‘मुख्यमंत्री’ बनें”

फेसबुक के वायरल पोस्ट का लिंक यहाँ देखें।

 

फैक्ट चेक:

न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने जाना कि वायरल वीडियो हालिया दिनों का नहीं है।

 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को देखने पर हमें इसके पुराने होने की आशंका हुई इसलिए सत्यता जानने के लिए हमने पड़ताल की। सबसे पहले हमने वीडियो को कुछ कीफ्रेम्स में तोड़ा और फिर गूगल लेंस के माध्यम से खोजना शुरू किया। खोज के दौरान हमें वायरल वीडियो Independent Bihar News नामक यूट्यूब चैनल पर मिला। प्राप्त वीडियो में वायरल क्लिप को बखूबी देखा जा सकता है।

 

गौरतलब है कि कैप्शन में बताया गया है कि पटना में एक जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जुबान एक बार फिर फिसल गई। सभा को संबोधित करते हुए सीएम नीतीश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मुख्यमंत्री बता दिया। हालांकि, मंच पर मौजूद लोगों ने उन्हें टोका तो सीएम ने अपनी गलती सुधारी और कहा कि नरेंद्र मोदी तो प्रधानमंत्री हैं ही। ये सुनते ही वहां मौजूद लोग ठहाके लगाने लगे।

उपरोक्त मिली जानकारी की पुष्टि के लिए हमने गूगल पर बारीकी से खोजना शुरू किया। खोज के दौरान हमें वायरल वीडियो आज तक के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर मिला जिसे मई 26, 2024 को अपलोड किया गया था।

प्राप्त वीडियो में बताया गया है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जुबान एक बार फिर फिसल गई। पटना साहिब के दनियावां में चुनावी सभा के दौरान नीतीश ने ये बोल गए कि हमारी इच्छा है कि एनडीए बिहार में 40 सीट और देशभर में 400 से ज्यादा सीट जीतें और नरेंद्र मोदी फिर से देश के “मुख्यमंत्री” बनें।”

पड़ताल के दौरान हमें मिले तथ्यों से हमने जाना कि वायरल वीडियो हालिया दिनों का नहीं बल्कि साल 2024 के दौरान का है जहां लोकसभा चुनावों के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जुबान फिसल गयी थी।

 

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking
Back to top button