NM वेरिफाइडताज़ा खबरें

फैक्ट चेक: बिहार चुनाव को लेकर गृह मंत्री अमित शाह के नाम पर वायरल हुआ यह फर्जी पोस्ट, जानें पूरा सच

फैक्ट चेक: बिहार चुनाव को लेकर गृह मंत्री अमित शाह के नाम पर वायरल हुआ यह फर्जी पोस्ट, जानें पूरा सच

 

सोशल मीडिया पर गृह मंत्री अमित शाह की तस्वीर के साथ एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। पोस्ट में तस्वीर के साथ हिंदी भाषा में लिखा गया है कि “अगर बिहार वालो ने हमारी पार्टी को वोट नहीं दिया तो हम उन्हें दिल्ली मुम्बई मे “घुसने” नही देंगे ! गृह मंत्री अमित शाह” इसी तस्वीर को हालिया दिनों में बिहार चुनाव से जोड़कर शेयर किया जा रहा है।

फेसबुक के वायरल पोस्ट का लिंक “अगर बिहार वालो ने हमारी पार्टी को वोट नहीं दिया तो हम उन्हें दिल्ली मुम्बई मे “घुसने” नही देंगे!

फेसबुक के वायरल पोस्ट का लिंक यहाँ देखें।

 

फैक्ट चेक:

 

न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने कि वायरल पोस्ट फर्जी है।

 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पोस्ट की सच्चाई जानने के लिए हमने गूगल पर कुछ संबंधित कीवर्ड्स से खोजना शुरू किया। लेकिन खोज के दौरान हमें गूगल सर्च के परिणामों में वायरल पोस्ट से संबंधित कोई खबर नहीं मिली।

 

वायरल पोस्ट पर हमने गौर किया कि ABP न्यूज़ की का लोगो छापा हुआ, इसलिए अब हमने गूगल पर abp न्यूज़ की खबरों को खंगालना शुरू किया। इस दौरान हमें वायरल पोस्ट से संबंधित एक पोस्ट मिला। पोस्ट में लिखा, “#FakeNewsAlert | abp न्यूज़ के नाम पर सोशल मीडिया पर फैलाया जा रहा यह कार्ड पूरी तरह से फर्ज़ी है। इस तरह का कोई भी बयान न तो गृह मंत्री द्वारा दिया गया है और न ही ऐसी कोई ख़बर abp न्यूज़ द्वारा चलाई गई है.”

 

 

उपरोक्त मिले तथ्यों से यह साफ़ हो गया कि वायरल पोस्ट फर्जी है। गृह मंत्री अमित शाह द्वारा ऐसा कोई बयान नहीं दिया।

Show More
Back to top button