न्यूज़मोबाइल सुर्खियां

कुरनूल में भीषण सड़क हादसा: हैदराबाद से बेंगलुरु जा रही बस बनी आग का गोला, कई यात्रियों की मौत

बेंगलुरु-हैदराबाद नेशनल हाईवे (NH-44) पर शुक्रवार तड़के एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ, जब यात्रियों से भरी एक निजी बस देखते ही देखते आग का गोला बन गई. हादसे में अब तक 11 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 11 अन्य घायल हैं, जिनका इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है… पूरी खबर पढ़ें
भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर आईसीसी महिला विश्व कप के सेमीफाइनल में बनाई जगह, मंधाना-प्रतिका की जोड़ी ने रचा इतिहास

आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप में भारतीय महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली है. टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 53 रनों से हराकर अंतिम-4 में प्रवेश किया. लगातार तीन हार के बाद यह जीत भारतीय टीम के लिए मनोबल बढ़ाने वाली साबित हुई है… पूरी खबर पढ़ें
भारतीय टीवी पर बिल गेट्स की एंट्री, स्मृति ईरानी के शो में होंगे वर्चुअल गेस्ट

माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स अब भारतीय टीवी पर नजर आने वाले हैं। वे स्टार प्लस के मशहूर शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में एक खास वर्चुअल कैमियो करेंगे। चैनल द्वारा जारी प्रोमो में स्मृति ईरानी का किरदार तुलसी विरानी, बिल गेट्स से वीडियो कॉल पर बातचीत करती दिख रही हैं… पूरी खबर पढ़ें
फैक्ट चेक: क्या सम्राट चौधरी ने हालिया दिनों में नीतीश कुमार को कहा रद्दी माल?

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, वीडियो बिहार के डिप्टी सीएम व भाजपा नेता सम्राट चौधरी के बाइट का है, जहां वह सीएम नीतीश कुमार को रद्दी माल कहते हुए सुनाई दे रहे हैं । इसी वीडियो को सोशल मीडिया पर हालिया दिनों में खूब शेयर कर बिहार चुनावों से जोड़ा जा रहा है… पूरी खबर पढ़ें





