मनोरंजन

फिल्मी दुनिया और राजनीति का बड़ा जश्न — परिणीति और राघव बने माता-पिता

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा के घर बेटे का जन्म हुआ है। कपल ने छोटी दिवाली के मौके पर सोशल मीडिया पर यह खुशखबरी साझा की। इंस्टाग्राम पोस्ट में दोनों ने एक छोटे से क्रिब (शिशु के पालने) की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा — “He’s finally here!…our Baby Boy… Arms full, our hearts are fuller.” पोस्ट में आगे कपल ने लिखा — “पहले हम एक-दूसरे के थे, अब हमारे पास सब कुछ है। शुक्रगुज़ार — परिणीति और राघव।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Raghav Chadha (@raghavchadha88)


जानकारी के मुताबिक, परिणीति को डिलीवरी के लिए कुछ घंटे पहले दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां राघव चड्ढा पूरे समय उनके साथ मौजूद रहे। गौरतलब है कि लंबे समय तक प्रेग्नेंसी को लेकर अटकलों के बाद परिणीति ने कुछ महीनों पहले एक खास पेंटिंग शेयर करते हुए बेबी की खुशखबरी दी थी। उस पोस्ट में बच्चे के नन्हे पैरों की पेंटिंग थी और कैप्शन था — “Our little universe on its way… Blessed beyond measure.”

परिणीति और राघव चड्ढा ने 13 मई 2023 को दिल्ली में सगाई की थी और इसके कुछ महीनों बाद 24 सितंबर 2023 को उदयपुर में शाही अंदाज़ में शादी रचाई थी। शादी में फिल्म और राजनीतिक जगत से चुनिंदा खास मेहमान शामिल हुए थे।

परिणीति चोपड़ा आखिरी बार दिलजीत दोसांझ के साथ फिल्म ‘अमर सिंह चमकिला’ (2024) में नजर आई थीं। नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही यह फिल्म मशहूर पंजाबी सिंगर चमकिला और उनकी पत्नी अमरजोत कौर की कहानी पर आधारित थी। माता-पिता बनने की इस खुशखबरी के बाद बॉलीवुड और राजनीतिक जगत से बधाइयों का सिलसिला जारी है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button