विदेश

ट्रंप ने की भारत की तारीफ़, बोले-“मेरे अच्छे मित्र कर रहे हैं शानदार काम”

नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ़ की है। मिस्र के शर्म अल शेख में आयोजित विश्व नेताओं के सम्मेलन को संबोधित करते हुए ट्रंप ने बिना नाम लिए कहा कि “भारत एक महान देश है, जिसका नेतृत्व मेरे बहुत अच्छे मित्र कर रहे हैं।”

यह बयान उन्होंने उस समय दिया जब सम्मेलन में गाजा में इजराइल-हमास युद्धविराम समझौते पर चर्चा चल रही थी। ट्रंप ने उम्मीद जताई कि “भारत और पाकिस्तान अब एक साथ बहुत अच्छी तरह से रहेंगे।”

पाकिस्तान की तारीफ़ भी की

ट्रंप ने अपने पीछे मौजूद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की ओर इशारा करते हुए कहा,

“भारत महान देश है और मेरे बहुत अच्छे मित्र उसका नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने शानदार काम किया है। मुझे लगता है कि पाकिस्तान और भारत साथ मिलकर बहुत अच्छे से रहेंगे।”

इसके बाद ट्रंप ने शरीफ और पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर की भी प्रशंसा की और शहबाज शरीफ को सभा को संबोधित करने के लिए आमंत्रित किया।
शरीफ ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप के “अथक प्रयासों से पश्चिम एशिया में शांति स्थापित होने की दिशा में बड़ा कदम उठा है।”

ट्रंप का दावा—“आठ विवाद सुलझाए”

डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि उन्होंने अब तक दुनिया के सात बड़े अंतरराष्ट्रीय विवादों को सुलझाया है, और अब इजराइल-गाजा युद्धविराम समझौते के बाद यह संख्या आठ हो गई है।
उन्होंने कहा कि अमेरिका की मध्यस्थता से भारत और पाकिस्तान के बीच भी “पूर्ण और तत्काल संघर्ष विराम” पर सहमति बनी है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button