खैबर पख्तूनख्वा में बड़ा हमला: लेफ्टिनेंट कर्नल और मेजर समेत 11 पाक सैनिक ढेर

इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सेना को बुधवार को खैबर पख्तूनख्वा के ओरकजई इलाके में एक बड़े हमले का सामना करना पड़ा, जिसमें लेफ्टिनेंट कर्नल और मेजर समेत 11 सैनिक मारे गए. यह हमला उस वक्त हुआ जब पाकिस्तानी सेना इलाके में आतंकियों के खिलाफ खुफिया सूचना के आधार पर एक सर्च ऑपरेशन चला रही थी.
पाकिस्तानी सेना के जनसंपर्क विभाग (ISPR) ने हमले की पुष्टि करते हुए बताया कि आतंकियों ने घात लगाकर हमला किया, जिसमें लेफ्टिनेंट कर्नल जुनैद आरिफ (39) और मेजर तय्यब रहत (33) सहित कुल 11 सैनिक शहीद हुए. हमले की जिम्मेदारी तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) ने ली है.
यह ताजा हमला ऐसे समय पर हुआ है जब पाकिस्तान के बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा इलाकों में पिछले कुछ महीनों से आतंकी हमले तेजी से बढ़े हैं. बलूच विद्रोहियों और तालिबान से जुड़ी गतिविधियों ने देश की सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है.
If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here





