ताज़ा खबरेंभारत

बिहार चुनाव से पहले पवन सिंह के घर पर हाई-वोल्टेज ड्रामा!

नई दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भोजपुरी स्टार और राजनेता पवन सिंह एक बार फिर अपने निजी जीवन को लेकर चर्चा में आ गए हैं. उनकी पत्नी ज्योति सिंह ने हाल ही में लखनऊ स्थित उनके आवास पर पहुंचकर पुलिस की मौजूदगी में हंगामा किया, जिसकी तस्वीरें और वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं.

वायरल वीडियो में ज्योति सिंह पुलिस से न्याय की गुहार लगाती दिखीं. उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें अपने ही घर में प्रवेश करने से रोका गया, जबकि वह अब भी पवन सिंह की पत्नी हैं और तलाक की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है.

फेसबुक पोस्ट के बाद पहुंचीं घर

ज्योति सिंह ने बताया कि उन्होंने कुछ दिन पहले फेसबुक पर पोस्ट कर पवन सिंह से मिलने की इच्छा जताई थी. उन्होंने लगातार उन्हें कॉल और मैसेज किए, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला. यहां तक कि पवन सिंह की मां का नंबर भी उनके मोबाइल में ब्लॉक लिस्ट में दिखा. बाद में उन्होंने पवन सिंह के भाई रितिक सिंह से संपर्क किया.

पुलिस पहुंची, लेकिन मुलाकात नहीं हुई

ज्योति सिंह के मुताबिक, रात करीब 9 बजे जब वह पवन सिंह के सोसाइटी में पहुंचीं तो गार्ड ने उन्हें अंदर जाने से मना कर दिया. उसी दौरान पुलिस भी वहां पहुंच गई. बताया गया कि पुलिस को पवन सिंह ने ही बुलाया था. कुछ देर बाद उनके भाई रितिक पहुंचे और ज्योति को ऊपर ले गए, जहां पवन सिंह मौजूद थे.

ज्योति सिंह ने बताया, “मैं पवन जी से बात करना चाहती थी, लेकिन उनके भाई गुड्डू ने कहा कि मैं यहां नहीं रुक सकती. मैंने विरोध किया और कहा कि अभी तलाक नहीं हुआ है, मामला कोर्ट में है.”

“सब कुछ लाइव था, कोई प्री-प्लानिंग नहीं”

ज्योति सिंह का कहना है कि यह पूरा घटनाक्रम लाइव प्रसारण में था. उन्होंने कहा, “यह सब अचानक हुआ, कोई प्री-प्लानिंग नहीं थी. पुलिस बार-बार कह रही थी कि घर खाली करो, ताला लगाना है. यह गलत कार्रवाई थी.”

चुनावी मोड़ भी आया सामने

बातचीत के दौरान ज्योति सिंह ने यह भी कहा कि लोकसभा चुनाव के समय उन्होंने पवन सिंह का प्रचार किया था, लेकिन अब लोग उसे भूल गए हैं. उन्होंने कहा,

“मैं अपनी चुनाव लड़ूंगी. अगर पवन जी चुनाव लड़ेंगे, तो मैं उनका समर्थन करूंगी. मेरे मांग में आज भी उनके नाम का सिंदूर है.”

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button