खेल

भारत ने वेस्टइंडीज पर 286 रन की बनाई बढ़त, शतकों की हैक्ट्रिक

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे दो टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने मजबूत स्थिति बना ली है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने अपनी पहली पारी में पांच विकेट खोकर 448 रन बना लिए और वेस्टइंडीज पर 286 रन की विशाल बढ़त हासिल कर ली।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम अपनी पहली पारी में महज 162 रन पर सिमट गई थी। इसके जवाब में भारत ने दूसरे दिन शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। टीम ने दो विकेट पर 121 रन से आगे खेलना शुरू किया और दिन का खेल खत्म होने तक 327 रन जोड़ दिए।

भारत की ओर से शुभमन गिल ने 50 रन की पारी खेली, जबकि केएल राहुल ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 12 चौकों की मदद से 100 रन बनाए। वहीं, युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने अपने टेस्ट करियर का पहला शतक लगाया और 15 चौके व तीन छक्कों की मदद से 125 रन की शानदार पारी खेली।

इसके बाद ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने भी नाबाद शतक जमाया। वह 104 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं, जबकि उनके साथ वॉशिंगटन सुंदर 9 रन बनाकर खेल रहे हैं। जडेजा का यह टेस्ट करियर का छठा और वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा शतक है। अब भारत की नजरें और बड़ी बढ़त हासिल कर वेस्टइंडीज को दबाव में लाने पर टिकी होंगी।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button