भारत

अब संयम नहीं बरतेंगे… नक्शे से खत्म कर देंगे: आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी

भारतीय थलसेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने पाकिस्तान को सीधी चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि, “भारत इस बार पूरी तरह तैयार है. हम ऑपरेशन सिंदूर 1.0 के दौरान दिखाए गए संयम का परिचय नहीं देंगे. इस बार कार्रवाई ऐसी होगी कि शायद पाकिस्तान को सोचना पड़ेगा कि क्या वह भौगोलिक रूप से अपना अस्तित्व बनाए रखना चाहता है. अगर पाकिस्तान भौगोलिक रूप से अपनी स्थिति बनाए रखना चाहता है, तो उसे राज्य प्रायोजित आतंकवाद को रोकना होगा.”

प्रेस कॉन्फ्रेंस में एयर चीफ ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर तीनों सेनाओं के बेहतरीन तालमेल का उदाहरण है. पाकिस्तान को इस दौरान बड़ा नुकसान हुआ. उनके रडार, कंट्रोल सेंटर, रनवे और हैंगर तबाह हुए. एयरबोर्न वार्निंग सिस्टम (अवाक्स) और कई फाइटर जेट्स भी नुकसान की चपेट में आए.

एयर चीफ ने बताया कि अब तीनों सेनाएं स्वदेशी हवाई रक्षा प्रणाली ‘सुदर्शन चक्र’ पर काम कर रही हैं. पीएम मोदी पहले ही इसकी घोषणा कर चुके हैं. एयर चीफ ने कहा कि एस-400 मिसाइल सिस्टम कारगर साबित हुआ है, लेकिन भविष्य में क्या खरीदा जाएगा यह रणनीति का हिस्सा है.

‘जब तक जिंदा रहेंगे, याद रहेगा ऑपरेशन सिंदूर’

भारतीय थल सेनाध्यक्ष उपेंद्र द्विवेदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर 1.0 के दौरान भारतीय सेना ने पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया था और इस ऑपरेशन में करीब 100 से अधिक पाकिस्तान सेना के जवान और कई आतंकियों को ढेर हुए थे. इस ऑपरेशन के सबूत पुरी दुनिया को भी दिखाए गए है. उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का श्रेय सेना के जवानों और स्थानीय लोगों को जाता है.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button