मनोरंजन

फिर दिखेगा सिम्पसंस परिवार का जादू, पार्ट 2 की तारीख तय

मशहूर एनिमेटेड सीरीज ‘द सिम्पसंस’ पर बनी फिल्म का दूसरा भाग अब जल्द ही सिनेमाघरों में नजर आएगा। फिल्म मेकर्स ने एलान किया है कि ‘द सिम्पसंस मूवी 2’ 23 जुलाई 2027 को रिलीज होगी। यह घोषणा करीब 20 साल बाद हुई है, क्योंकि पहली फिल्म 2007 में आई थी।

फिल्म की घोषणा एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए की गई, जिसमें होमर सिम्पसन को गुलाबी डोनट खाते हुए दिखाया गया है। डोनट पर “2” लिखा हुआ है। पोस्ट में लिखा है – “होमर दोबारा खाने के लिए वापस आ रहा है।” इस पोस्ट को डिज्नी और फिल्म मेकर्स ने साझा किया।

‘द सिम्पसंस मूवी’ का पहला भाग 2007 में रिलीज हुआ था, जिसका निर्देशन डेविड सिल्वरमैन ने किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी सफल रही और दुनियाभर में 536.4 मिलियन डॉलर की कमाई की थी। ‘द सिम्पसंस’ की कहानी एक काल्पनिक शहर स्प्रिंगफील्ड में रहने वाले एक आम परिवार पर आधारित है। इस परिवार में हैं – पिता होमर, मां मार्ज, और उनके तीन बच्चे बार्ट, लिसा और मैगी। यह फिल्म भी उसी परिवार की मजेदार और भावनात्मक कहानी दिखाएगी।

‘द सिम्पसंस’ एक एनिमेटेड सिटकॉम है, जो 1989 से प्रसारित हो रही है। अब तक इसके 38 सीजन आ चुके हैं, और यह अमेरिका की सबसे लंबे समय तक चलने वाली टीवी सीरीज है। शो का 40वां सीजन 2028 में प्रसारित होने की योजना है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button