विदेश

मैं उनके स्वास्थ्य और ऊर्जा की कामना करती हूं… PM मोदी के जन्मदिन पर जियोर्जिया मेलोनी का खास मैसेज

इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने बुधवार, 17 सितंबर को भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 75वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं.

मेलोनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पीएम मोदी के साथ सेल्फी फोटो डालते हुए इतालवी भाषा में लिखा, “भारतीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को 75वें जन्मदिन की शुभकामनाएं. उनकी ताकत, उनका दृढ़ संकल्प और लाखों लोगों का नेतृत्व करने की उनकी क्षमता प्रेरणा का स्रोत है. मैं दोस्ती और सम्मान के साथ भारत को उज्ज्वल भविष्य की ओर ले जाने और हमारे राष्ट्रों के बीच संबंधों को और मजबूत करने के लिए उनके स्वास्थ्य और ऊर्जा की कामना करती हूं.”

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन (pm modi birthday) है और देशभर में इसे धूमधाम से मनाया जा रहा है. बीजेपी ने 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक कई खास कार्यक्रमों की योजना बनाई है. दिल्ली सरकार भी इस मौके पर 75 नई सेवा परियोजनाएं शुरू कर रही है और बड़े-बड़े आयोजन कर रही है. सोशल मीडिया पर पीएम मोदी को बधाइयों का तांता लगा हुआ है. देश के बड़े-बड़े नेता उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं.

If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button