खेल

IND vs PAK Asia Cup 2025: Pak क्रिकेटरों से हाथ न मिलाने पर गौतम गंभीर ने दिया जवाब

एशिया कप 2025 में भारत ने अपने दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान को धूल चटा दी. भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने रविवार को एशिया कप 2025 में पाकिस्तान के खिलाफ मिली बड़ी जीत को ऑपरेशन सिंदूर के दौरान बहादुरी दिखाने वाले सेना के जवानों को समर्पित किया है.

भारतीय कप्तान ने पहलगाम आतंकी हमले में पीड़ित परिवारों के साथ मजबूती से खड़े होने की प्रतिबद्धता भी जताई. तो वहीं, टीम के कोच गौतम गंभीर ने भी पाकिस्तानी खिलाड़ियों के साथ हैंडशेक न करने को लेकर बयान दिया और कहा कि, हम पहलगाम हमले के पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ एकजुटता दिखाना चाहते थे.

भारत की जीत के बाद गंभीर ने ब्रॉडकास्टर से बात करते हुए हैंडशेक कंट्रोवर्सी पर भी बात की और कहा, “यह शानदार जीत है.  इस टूर्नामेंट में अभी भी बहुत क्रिकेट बाकी है. यह मैच हमारे लिए महत्वपूर्ण था क्योंकि हम पहलगाम हमले के पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ एकजुटता दिखाना चाहते थे और उन्होंने जो कुछ भी सहा, उसके लिए भी. इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि हम भारतीय सेना को उनके सफल ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के लिए उन्हें धन्यवाद देना चाहते हैं. हम अपने देश को गौरवान्वित और खुश करने की कोशिश करेंगे.”

अप्रैल में हुए आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत के बाद यह भारत-पाकिस्तान का पहला मुकाबला था. मैच से पहले इस मुकाबले की खूब आलोचना हुई. दर्शकों ने भारत को पाकिस्तान के साथ मुकाबला ना खेलने को कहा. हलांकि यह मुकाबला हुआ और सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने शानदार खेल दिखाया और 7 विकेट से जीत हासिल की.

If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button