मौसम

मुंबई में बदला मौसम का मिजाज, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

मुंबई में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है, कई जिलों में भारी बारिश देखने को मिल रही है. मौसम विभाग ने पहले ही मुंबई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया था, लेकिन बदलते हालात को देखते हुए भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज मुंबई के लिए रेड अलर्ट जारी किया है.

मुंबई के कुछ हिस्सों में कल रात से भारी बारिश हो रही है. बारिश की वजह से मुंबई के कई इलाकों में इस समय जलभराव है, लंबा ट्रैफिक जाम लग चुका है और ट्रेन सेवाएं भी बाधित हुई हैं.

मुंबई के वडाला इलाके में तकनीकी खराबी के कारण एक मोनोरेल रुक गई. MMRDA के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया, “वडाला में मोनोरेल में तकनीकी खराबी आने के बाद 17 यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है. यात्रियों को सुबह 7:45 बजे सुरक्षित निकाल लिया गया.”

पुणे, सतारा, औरंगाबाद को लेकर भी मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया हुआ है. लातूर और बीड के लिए ऑरेंज अलर्ट बताया जा रहा है. इसके अलावा नासिक, जलाना, नागरपुर और पालघर में भी हल्की बारिश की संभावना है, मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.

If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button