ताज़ा खबरेंविदेश

नेपाल के पोखरा में फंसी भारतीय महिला ने सरकार से लगाई मदद की गुहार

नेपाल में Gen-Z का विरोध प्रदर्शन चिंता का विषय बन गया है. नेपाल की आक्रोश की आग में की इमारते आग में झुलस गई हैं. लेकिन साथ ही वहां कई भारतीय लोग भी फंस गए हैं जो अपनी जिंदगी को बचाने के लिए मदद की गुहार लगा रहे है.

हाल ही में पोखरा से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक भारतीय महिला मोदी सरकार से मदद की गुहार लगाती दिख रही है. महिला ने दावा किया है कि प्रदर्शनकारियों ने उस होटल में आग लगा दी, जहां वह ठहरी हुई थी. उस समय वह एक स्पा में थी और बाद में लाठी-डंडे लिए भीड़ उनके पीछे दौड़ पड़ी, जिससे उन्हें जान बचाने के लिए भागना पड़ा.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Prafful Garg (@praffulgarg)

वीडियो में महिला कहती है कि मेरा नाम उपासना गिल है और मैं यह वीडियो प्रफुल्ल गर्ग को भेज रही हूं. मैं भारतीय दूतावास से अपील करती हूं कि कृपया हमारी मदद करें. जो भी हमारी मदद कर सकते हैं, कृपया मदद करें.

उपासना गिल ने अपने वीडियो में बताया कि, प्रदर्शनकारियों ने पर्यटकों को भी नहीं बख्शा. उन्होंने बताया कि यहां हालात बहुत बुरे हैं. हर जगह सड़कों पर आग लगाई जा रही है. उन्हें इस बात से कोई फ़र्क़ नहीं पड़ता कि कोई पर्यटक है या कोई यहां काम से आया है. वे बिना सोचे-समझे हर जगह आग लगा रहे हैं और यहां हालात बहुत-बहुत ख़राब हो गए हैं. हमें नहीं पता कि हम कब तक किसी और होटल में रहेंगे, लेकिन मैं बस यही विनती करती हूं कि कृपया यह वीडियो, यह संदेश भारतीय दूतावास तक पहुंचा दिया जाए. मैं आप सभी से हाथ जोड़कर विनती करती हूं, कृपया हमारी मदद करें. मेरे साथ यहां बहुत से लोग हैं और हम सब यहां फंसे हुए हैं.

विदेश मंत्रालय ने जारी किए नंबर

विदेश मंत्रालय ने भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है, जिसके मुताबिक भारतीय नागरिकों को नेपाल के अधिकारियों और काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास द्वारा जारी स्थानीय सुरक्षा सलाह का पालन करने की सलाह दी गई है. किसी भी सहायता की आवश्यकता होने पर काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास के निम्नलिखित हेल्पलाइन नंबरों पर कॉल करें: 977 – 980 860 2881 (व्हाट्सएप कॉल भी) 977 – 981 032 6134 (व्हाट्सएप कॉल भी).”

 

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button