बॉलीवुड के खिलाड़ी का 58वां जन्मदिन, अक्षय ने शयर की खास पोस्ट

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार आज अपना 58वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस मौके पर अक्षय को उनके फैंस और इंडस्ट्री के लोग शुभकामनाएं दे रहे हैं. अब अभिनेता ने खुद अपने जन्मदिन पर एक खास पोस्ट शेयर की है.
एक स्पेशल तस्वीर को साझा करते हुए अक्षय ने अपने करियर और फिल्मों का जिक्र किया है. बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय ने भी इंस्टाग्राम पर अपने 34 साल के फिल्मी करियर से जुड़ा शानदार कोलाज साझा किया.
View this post on Instagram
इस पोस्ट के साथ अभिनेता ने कैप्शन में लिखा, ”58 साल का जीवन, 34 साल का करियर और 150 से ज्यादा फिल्में… ये सफर मैंने अकेले तय नहीं किया. जो भी दर्शक थिएटर में टिकट खरीद कर गया, जिसने कभी मुझे साइन किया, डायरेक्ट किया, प्रोड्यूस किया, या मेरे लिए दुआ की, ये सभी मेरे इस सफर के हिस्सेदार हैं. मेरा जन्मदिन उन सबके नाम है, जो आज भी मुझ पर विश्वास करते हैं. जय महाकाल.”
वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार जल्द ही अपनी आगामी फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ में नजर आएंगे. सुभाष कपूर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में उनके साथ अरशद वारसी, हुमा कुरैशी और सौरभ शुक्ला भी प्रमुख भूमिका में दिखाई देंगे. कोर्ट रूम ड्रामा फ्रेंचाइजी की यह तीसरी किश्त 19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here





