भारत

उपराष्ट्रपति के लिए चुनाव शुरू, पीएम मोदी ने डाला पहला वोट

देश के 15वें उपराष्ट्रपति के चुनाव के लिए आज मंगलवार को सुबह 10 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है. साथ ही आज ही नतीजे भी घोषित किए जाएंगे. यानी आज पता चल जाएगा कि देश का 15वां उपराष्‍ट्रपति कौन होगा. उपराष्ट्रपति पद के लिए मतदान शुरू हो गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना वोट डाल दिया है. वोट डालने के बाद वह संसद भवन से रवाना हुए.

चुनाव में आमने-सामने हैं, एनडीए की ओर से सीपी राधाकृष्‍णन और विपक्ष की ओर से जस्टिस बी सुदर्शन रेड्डी.

Live Update

  • केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने संसद भवन में उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना वोट डाला.
  • कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने संसद भवन में उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना वोट डाला.
  • एनडीए उम्मीदवार और महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने कहा, “चुनाव होने वाला है यह भारतीय राष्ट्रवाद की एक बड़ी जीत होगी। हम जीतेंगे, हम विकसित भारत चाहते हैं…’

  • इंडिया गठबंधन के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी ने कहा, “मुझे पूरा विश्वास है, हम चुनाव जीतने जा रहे हैं. मैं केवल लोगों की अंतरात्मा की आवाज को जगाने की कोशिश कर रहा हूं. मैंने यह नहीं कहा कि क्रॉस-वोटिंग होगी.”

  • भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा, ”आज बीजेपी और विपक्ष के भी सांसद अंतरात्मा की आवाज सुनेंगे और NDA के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार को वोट देंगे. NDA उम्मीदवार को अग्रिम बधाई.”
  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संसद भवन में उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना वोट डाला.

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button