भारत

कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, 1 आतंकवादी ढेर

जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों को खदेड़ने का ऑपरेशन जारी है. आज जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई जिसमें एक आतंकवादी मारा गया.

पुलिस ने बताया कि आतंकवादियों के छिपे होने की खुफिया सूचना मिलने के बाद सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया. आतंकियों की घेराबंदी की गई जिसके बाद उन्होंने गोलीबारी शुरू की. इस कुलगाम एनकाउंटर में एक आतंकी मारा गया है. इस दौरान सेना का एक जेसीओ भी घायल हो गया है.

बता दें कि सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ अभी तक जारी है. दो से तीन आतंकियों के घिरे होने की आशंका है. एनकाउंटर सुबह 8 बजे शुरू हुआ है.

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button