भारतमौसम

हिमाचल के सुंदरनगर में भूस्खलन से 6 लोगों की मौत

मंडी ज़िले के सुंदरनगर कस्बे में मंगलवार को भूस्खलन हुआ, जिसमें अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है. यह घटना तब हुई जब मलबे के विशाल प्रवाह ने इलाके में दो घरों को अपनी आगोश में ले लिया.

राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) और ज़िला प्रशासन की बचाव टीमें हादसे के तुरंत बाद घटनास्थल पर पहुँचीं और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया. बीते दिन तक तीन शव बरामद हुए थे लेकिन आज तीन और शव निकाले गए जिसमें बाद अब यह संख्या 6 हो गई है.

जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम को सुंदरनगर उपमंडल के जमंगबाग में बीबीएमबी कॉलोनी के में पहाड़ी का एक हिस्सा दरक कर दो घरों के उपर आ गिरा. इस दौरान लोग जहां जान बचाने के लिए भागे, वहीं, कुल 6 लोग मलबे में दब गए. इसमें मां और मासूम बेटी के अलावा, एक अन्य बुजुर्ग का शव बरामद पहले बरामद किया गया. बाद में देर रात को मां और बेटे के अलावा, एक स्कूटर सवार का शव भी बरामद हुआ.

बुधवार सुबह मिली जानकारी के अनुसार, सुंदरनगर में हुए भीषण भूस्खलन में मृतकों की संख्या बढ़कर 6 हो गई है. मंगलवार को राहत दलों ने मलबे से तीन और शव बरामद किए. इनमें मां-बेटे सुरेंद्र कौर और गुरप्रीत सिंह के शव घर की छत काटकर निकाले गए. दोनों घर के नीचे दबे हुए थे. इसके अलावा मलबे में एक व्यक्ति स्कूटर सहित दबा हुआ मिला, जिसकी पहचान डढ़याल निवासी प्रकाश शर्मा के रूप में हुई है.
Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button